फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut,Man gave triple talaq after wife stopped him drinking liquor in baghpat

बागपत: शराब पीने से रोका तो पत्नी से मारपीट, दिया तीन तलाक, आरोपी पति हिरासत में 

Sat, 09 Feb 2019 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Feb 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut,Man gave triple talaq after wife stopped him drinking liquor in baghpat
तीन तलाक - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक मोहल्ले में शराब पीने से रोकने पर शौहर ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। यही नहीं पति ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।  

विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली महिला का निकाह छह साल पहले बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। 

विज्ञापन

एक साल पहले सड़क दुर्घटना में पति का एक पैर कट गया था। उसके पिता ने गौरीपुर में पति की दुकान खुलवा दी, लेकिन पति ने दुकान ठीक से नहीं चलाई। शराब के चक्कर में पति ने दुकान सहित सब बर्बाद कर दिया। दो माह पहले उसके चार साल के बेटे की मौत हो गई थी। अब एक साल की बेटी है। 

शुक्रवार की शाम पति शराब पीकर घर पर आया और उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। जमीन पर गिराकर गला दबाकर माने की कोशिश की। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। शनिवार की सुबह उसे घर से भगा दिया। महिला रोती हुई अपनी बड़ी बहन के साथ कोतवाली पहुंची। पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर करनवीर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed