Meerut: रजबहे में मिला व्यक्ति का शव, तीन दिन पहले आया था गांव, मौत की गुत्थी में जुटी पुलिस
मेरठ के सरधना क्षेत्र में रजबहे से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नीलू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रजबहे से एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
रजबहे में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने गांव कालंद के पास महाराणा प्रताप कांवड़ मार्ग से गुजर रहे रजबहे में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें:UP: मायके में पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, आरोपी पति फरार, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मुजफ्फरनगर में रहता था मृतक
पुलिस ने मृतक की पहचान नीलू पुत्र अजीमू के रूप में की है। वह मूल रूप से सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुशावली का रहने वाला था और पिछले करीब 15 वर्षों से परिवार के साथ मुजफ्फरनगर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह करीब तीन दिन पहले अपने पैतृक गांव आया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन नीलू अपने भाई से बेटी के घर जाने की बात कहकर निकला था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी भी आशंका की पुष्टि नहीं की है। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।