{"_id":"6ada18af199f6953e7087d2e","slug":"meerut-man-distressed-over-the-breakdown-of-his-love-marriage-calls-his-sister-and-then-hangs-himself-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: लव मैरिज को टूटता देख तनाव में आया युवक, बहन को फोन करके पंखे पर लटका; अलग रह रही थी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: लव मैरिज को टूटता देख तनाव में आया युवक, बहन को फोन करके पंखे पर लटका; अलग रह रही थी पत्नी
Thu, 22 Oct 2026 07:37 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:37 PM IST
सार
शुभम श्रीवास्तव ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी, डेढ़ साल से दोनों के बीच में विवाद चल रहा था। डिप्रेशन में आए शुभम ने नौकरी पर जाना भी छोड़ दिया था। कैलाशपुरी में चाचा के घर में उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
शुभम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौचंदी थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी में बृहस्पतिवार सुबह श्रद्धापुरी निवासी शुभम श्रीवास्तव (28) का शव उसके चाचा के घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
कैलाशपुरी निवासी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनका भतीजा शुभम श्रीवास्तव बुधवार को उनके घर आया था। वह दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता था। हालांकि कुछ समय से वह नौकरी पर नहीं जा रहा था। उसके पिता मनोज श्रीवास्तव गाड़ी चलाने का काम करते हैं। शुभम की शादी करीब तीन साल पहले विधि से हुई थी। दंपती के बीच करीब डेढ़ वर्ष से विवाद चल रहा था। इसके चलते युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा के अनुसार, बुधवार रात खाना खाने के बाद शुभम दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे चाचा उसके कमरे में गए। यहां उन्होंने देखा की युवक का शव पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ है। शव को लटका देख राकेश की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।
देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने कमरे की गहनता से जांच की। कमरे के फोटो व वीडियोग्राफी की।
पुलिस ने शुभम का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है, ताकि उसकी कॉल डिटेल और अन्य जानकारियों के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा सके। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सुसाइड से पहले बहन को किया था मैसेज
चाचा राकेश ने बताया कि शुभम ने सुसाइड करने से पहले बुधवार देर रात अपनी बहन कोमल को व्हाट्सएप को एक मैसेज भेजा था। जिसमें लिखा था कि वह सुसाइड करने जा रहा है। सुबह के समय उसकी बहन ने मैसेज देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसके नंबर पर संपर्क किया था, मगर फोन नहीं उठा था। परिजनों ने राकेश को फोन कर जानकारी हासिल की थी। बहन व परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
ये भी देखें...
17.29 करोड़ के जाली नोट: एनआईए ने दो और मुख्य साजिशकर्ताओं को किया गिरफ्तार; छापी थी नकली करेंसी
चाचा राकेश ने बताया कि शुभम ने सुसाइड करने से पहले बुधवार देर रात अपनी बहन कोमल को व्हाट्सएप को एक मैसेज भेजा था। जिसमें लिखा था कि वह सुसाइड करने जा रहा है। सुबह के समय उसकी बहन ने मैसेज देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसके नंबर पर संपर्क किया था, मगर फोन नहीं उठा था। परिजनों ने राकेश को फोन कर जानकारी हासिल की थी। बहन व परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
ये भी देखें...
17.29 करोड़ के जाली नोट: एनआईए ने दो और मुख्य साजिशकर्ताओं को किया गिरफ्तार; छापी थी नकली करेंसी