{"_id":"5e4b9acc8ebc3ef2542db2ba","slug":"meerut-man-burned-his-wife-face-with-cigarette","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! सिगरेट से दागता है, बेल्ट से पीटता है पति.., शौहर की हैवानियत के सबूत लेकर थाने पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! सिगरेट से दागता है, बेल्ट से पीटता है पति.., शौहर की हैवानियत के सबूत लेकर थाने पहुंची पीड़िता
Tue, 18 Feb 2020 01:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पीड़िता सोमवार को थाने पहुंची और पति की हैवानियत का खुलासा किया। पीड़िता ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसका पति उसे बेल्ट से पीटता है। सिगरेट से दागता है। वह कई बार पति की शिकायत पुलिस से कर चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि अब पति ने उसे घर से निकाल दिया और उसकी बेटी को भी अपने पास रख लिया ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ब्रह्म्पुरी के शकूरनगर निवासी तब्बसुम पुत्री इस्लाम का निकाह दो साल पहले दिलशाद निवासी लिसाड़ीगेट से हुआ था। दिलशाद ई रिक्शा चलाता है। दोनों की एक साल की बेटी आयशा है।
विज्ञापन
तब्बसुम कई जगह से सिगरेट से दागा हुआ चेहरा लेकर सोमवार को लिसाड़ीगेट थाना पहुंची। जहां उसने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ माह से उसका पति नशा करने लगा है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। पिछले माह भी पति ने उसे बेल्ट से मारा और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि पंचायत में समझौता होने पर वह वापस ससुराल आ गई। लेकिन पति ने फिर से उसे बेल्ट से मारा और सिगरेट से उसका चेहरा कई जगह से दागा। इसके बाद बेटी आयशा को अपने पास रख लिया और महिला को घर से बाहर निकाल दिया।
महिला का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने और बेटी वापस दिलाने की मांग की है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार महिला की शिकायत पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।