फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man became a thief after could not repay debt of one and a half lakhs, stole gold worth twelve lakhs

मेरठ : नहीं चुका पाया डेढ़ लाख का कर्ज तो बन गया चोर, 12 लाख का चुराया सोना 

Tue, 03 Aug 2021 05:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Aug 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Meerut man became a thief after could not repay debt of one and a half lakhs, stole gold worth twelve lakhs
आरोपी कपिल बाएं व विवेक - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ के भगत सिंह मार्केट से 270 ग्राम सोना लेकर फरार हुए कर्मचारी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 103.5 ग्राम सोना बरामद किया है। तीसरा साथी फरार है। कर्ज चुकाने के लिए कर्मचारी सोना लेकर फरार हुआ था। 

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी शारदा रोड निवासी ऋषभ जैन की भगत सिंह मार्किट में पारस ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 19 जुलाई को लोहियानगर निवासी दुकान का कर्मचारी कपिल वर्मा 12.5 लाख रुपये कीमत का करीब 270 ग्राम सोना सप्लाई के लिए लेकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। 
विज्ञापन


कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह आरोपी कपिल और उसके मौसेरे भाई बुलंदशहर निवासी विवेक वर्मा को हापुड़ अड्डे से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि कपिल वर्मा पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था, जिसे उतारने के लिए वारदात अंजाम दी। सोना चोरी कर वह खरखौदा निवासी सहराज से मिला और फिर दोनों बुलंदशहर पहुंच गए। 


यहां उन्होंने सोना गिरवी रखकर रुपये जुटाए और कर्ज चुकाया। बाकी रुपयों से तीनों ने मौज मस्ती की। पुलिस ने 13.5 ग्राम वजन के चार कुंडल व विवेक वर्मा से 90 ग्राम सोने के जेवर गलाकर बनी दो गिट्टी बरामद की। सहराज की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed