फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut : Mahapanchayat against kinship marriage

Mahapanchayat in Meerut : सगोत्रीय विवाह के विरोध में महापंचायत, प्रेमी युगल को 5 दिन में अलग होने का फरमान

Mon, 03 Oct 2022 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 01:07 AM IST
सार

Meerut : सरूरपुर (मेरठ) थाना क्षेत्र के गांव गोटका में सगोत्रीय विवाह के विरोध में रविवार को ठाकुर समाज की महापंचायत हुई। पंचायत में सगोत्र विवाह का हर हाल में विरोध करने का निर्णय लिया गया है। वक्ताओं ने सगोत्र विवाह करने पर सामाजिक बहिष्कार करने की पहल पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Meerut : Mahapanchayat against kinship marriage
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरूरपुर (मेरठ) थाना क्षेत्र के गांव गोटका में सगोत्रीय विवाह के विरोध में रविवार को ठाकुर समाज की महापंचायत हुई। पंचायत में सगोत्र विवाह का हर हाल में विरोध करने का निर्णय लिया गया है। वक्ताओं ने सगोत्र विवाह करने पर सामाजिक बहिष्कार करने की पहल पर भी चर्चा की। युवाओं से सोशल मीडिया से दूर रहने की अपील की गई। कॉलेज जाने वाले छात्रों की दिनचर्या पर अभिभावकों को ध्यान देने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले गोटका गांव निवासी एक युवक ने पड़ोस की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों ने एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण के सामने पेश होकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। सगोत्रीय विवाह प्रकरण की सूचना जैसे ही ठाकुर बाहुल्य गांवों में पहुंची तो हर तरफ से विरोध में आवाजें उठाने लगीं। रविवार को गोटका गांव स्थित शिव मंदिर में महापंचायत हुई। महापंचायत में कछवाहा व सोम चौबीसी समेत, साठा-चौरासी और पुंडीर खाप समेत सभी गांवों से ठाकुर समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। पंचायत में वक्ताओं ने युवाओं को पढ़ाई पर ध्यान देने, सोशल मीडिया से दूरी बनाने, बुजुर्गों के पास बैठने की सीख दी। 
विज्ञापन


पंचायत में सभी वक्ताओं ने एक सुर में सगोत्रीय विवाह का विरोध किया। सबने कहा कि विवाह करने वालों को अलग किया जाए और लड़की को उसके परिजनों को सौंपा जाए। काफी देर चली पंचायत के बाद 21 लोगों को पंच बनाकर फैसला सुनाने का अधिकार दिया गया। पंचायत के बुलावे पर लड़के के परिजनों ने पंचों से मुलाकात की और अपनी गलती मानी। लड़के पक्ष ने गलती सुधारने के लिए पांच दिन का समय मांगा है। वहीं, पंचायत का कहना है कि यदि लड़का पक्ष अपनी भूल सुधार नहीं करेगा तो उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। मामले में अगली कार्रवाई पांच दिन का समय बीतने के बाद ही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत की अध्यक्षता बुद्ध सिंह महाशय तथा संचालन मास्टर अशोक पंवार ने किया। पंचायत में पूर्व विधायक संगीत सोम, ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुनील आक्खेपुर, श्याम सिंह, तेजवीर सिंह, जनम सिंह, सुनील सोम, प्रताप पुंडीर, मोंटी सोम, मुखराम सिंह, जसवीर शर्मा व अरुण ठाकुर समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed