फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Lover robbed the girl of her dignity, then took huge amount and got her married to a middle-aged man

Meerut: प्रेमी ने लूटी युवती की अस्मत, फिर मोटी रकम लेकर अधेड़ से करा दी शादी, चार गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Mon, 21 Apr 2025 05:51 PM IST
meerut Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 21 Apr 2025 05:51 PM IST
सार

मेरठ के एक गांव में सहारनपुर की युवती अपने मामा के यहां आई हुई थी। यहीं से वह रुपये और जेवर समेटकर प्रेमी के साथ चली गई। जब वह फंस गई तो किसी तरह छूटकर भागी और पुलिस के पास पहुंच गई।

विज्ञापन
Meerut: Lover robbed the girl of her dignity, then took huge amount and got her married to a middle-aged man
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

प्रेमी के झूठे प्रेम फंसकर एक युवती ने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। प्रेमी ने पहले युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर मामा के घर से नगदी-जेवर समेटकर दोनों भाग गए। इसके बाद युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवती को हरियाणा ले जाकर मोटी रकम में एक अधेड़ को बेचकर शादी करा दी। वहां भी उसकी अस्मत के साथ फिर खिलवाड़ किया गया। किसी तरह युवती छूटकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक फरार है। 
विज्ञापन

 

मवाना थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में सहारनपुर जिले के देवबंद के एक गांव की युवती अपने मामा के यहां आई हुई थी। बीती पांच अप्रैल को युवती का पीछा करता हुआ उसका प्रेमी भी मेरठ आ गया। यहां उसने मामा की गैरमौजूदगी में युवती के साथ घर में ही शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद मामा की अलमारी से दो लाख रुपये और 18 तौला सोना लेकर दोनों भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को रोती-बिलखती युवती को लेकर मामा के पास पहुंच गई। यहां युवती ने बताया बताया कि वंश ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। इसके बाद वह उसे लेकर जगह-जगह घूमता रहा। हरियाणा में उसने अपने ताऊ ऋषिपाल के साथ ही नीरज और एक महिला रेनू से मुलाकात कराई। इन चारों ने मिलकर उसे अमित निवासी नागलखेड़ी, पानीपत हरियाणा को बेच दिया। धोखे से अमित से ही उसकी शादी करा दी गई। 
 
विज्ञापन

20 अप्रैल को युवती किसी तरह इनके चंगुल से छूटकर भाग गई और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने युवती की निशानदेही पर चार आरोपी वंश, ऋषिपाल, रेनू और नीरज को मानव तस्करी में गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी किए गए रुपये, सोने के जेवरात और शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किया। आरोपी अमित भाग निकला, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। वहीं युवती को डाक्टरी परीक्षण व न्यायालय में बयान के लिए मेरठ भेज दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed