फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Looted lakhs from businessman by posing as fake crime branch officer, police engaged in investigation

Meerut: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन व्यापारी से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Jan 2023 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Jan 2023 03:16 PM IST
सार

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर व्यापारी से लाखों रुपये की लूट कर डाली। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Looted lakhs from businessman by posing as fake crime branch officer, police engaged in investigation
पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर कार सवार सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपए की लूट कर डाली। लूट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और बदमाशों की तलाश की लेकिन वे हाथ नहीं लगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से बहरोड़ा व वर्तमान पता मोदीनगर निवासी सुधीर वर्मा पुत्र प्रेमचंद वर्मा अपनी कार से अपने पुत्र नमन वर्मा तथा रिश्ते की ताई राजबाला के साथ अपने गांव में बहरोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:अनोखी दोस्ती: 12 साल से नेवलों की महंत से है मित्रता, कभी कोबरा से बचाई थी साधु की जान, अब रहते हैं साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


किठौर थाना क्षेत्र में गढ़ मार्ग से बहरोडा मोड़ पर कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर कार सवार दो बदमाशों ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उनकी कार को रोक लिया।


उनसे समान चोरी का बताकर व एक डायरी में नाम पता नोटकर कर कार में रखा 30 से 35 ग्राम सोना वह 600 ग्राम चांदी 2000 की नगदी व मोबाइल अपनी गाड़ी रख लिया और साथ चलने को कहा। कुछ ही दूरी पर कार सवार बदमाश फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर सीओ किठौर रूपाली राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed