फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Loot Case: It has revealed that there is only one gang tunneling in shops of all jewelers

बदमाशों में नहीं खौफ: पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा, यह जानकर आप भी होंगे हैरान, पढ़िए वारदात का ताजा अपडेट

Thu, 30 Mar 2023 01:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Mar 2023 01:20 AM IST
सार

मेरठ में बदमाशों के अंदर खौफ नहीं रहा है। वहीं पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि तीनों सराफ की दुकान में सुरंग करने वाला एक ही गैंग है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Meerut Loot Case: It has revealed that there is only one gang tunneling in shops of all jewelers
कुंबल कर चोरी, मेरठ में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रिठानी में सराफ दीपक लोधी की दुकान में दो बार, गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास सराफ हेमेंद्र राणा की दुकान में दो बार और नंदन सिनेमा के सामने सराफ पीयूष गर्ग की दुकान में अब सुरंग करके चोरी करने वाला एक ही गैंग है। इसकी पुष्टि पुलिस अधिकारियों की जांच के बाद हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस अफसरों का कहना है कि पांचों घटनाओं में बदमाशों के वारदात करने का एक ही तरीका है। दीपक और पीयूष गर्ग की दुकान में बदमाश अपने गैंग का नाम लिखकर संदेश छोड़ गए हैं। प्राथमिक जांच में फॉरेंसिक टीम ने लेखनी का मिलान एक जैसा ही बताया है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखे गए और 5000 से अधिक नंबरों की पड़ताल की गई। हालांकि अभी पुलिस को ऐसी जानकारी नहीं मिलीं, जिससे उन तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


बदमाशों के निशाने पर सराफा व्यापारियों की ऐसी दुकानें हैं जो नाले के किनारे हैं। इसके चलते नालों के किनारे स्थित दुकानों की कड़ी निगरानी के निर्देश पुलिस टीमों को दिए गए हैं। नौ महीने (जुलाई 2022 के बाद) से सुरंग बनाकर सराफ की दुकान में चोरी करने वाला गैंग शहर में सक्रिय है। यह गैंग बाहरी जिले का है या स्थानीय है। इसका अभी कोई सुराग नहीं है। बुधवार रात एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी नचिकेता झा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण नंदन सिनेमा के सामने पीयूष गर्ग की दुकान पर पहुंचे। करीब 30 मिनट जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू अंबिका ज्वेलरी शॉप से पहले भी एडीजी ने रिठानी और गांधी आश्रम के पास हेमेंद्र राणा की दुकान पर जाकर पड़ताल की थी। छानबीन के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली। बदमाश कोई सुबूत नहीं छोड़ते हैं, जिससे पुलिस उन तक पहुंच सके। इस बार पुलिस का फोकस सिर्फ सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस के माध्यम से संदिग्ध नंबरों की पड़ताल पर है। बुधवार को दिनभर नौचंदी थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की टीम घटनास्थल के आसपास लगी रही।

सुरंग बंद कराई, चांदी की घड़ी मिली
पुलिस ने पीयूष गर्ग की दुकान में होने वाली सुरंग की जांच की। यहां चांदी की एक घड़ी मिली है जो बदमाशों से छूटकर गिर गई होगी। जांच के बाद सराफ ने सुरंग को फिर से सीमेंट से मजबूती से बंद करा दिया है। व्यापारी ने बताया है कि दुकान में पहले से फर्श में लोहे का जाल था। इसके बावजूद सुरंग कर बदमाश दुकान में घुस गए और 15 लाख कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गए। यह बात बदमाश लिखकर भी गए है कि फर्श बहुत मजबूत था।

नाले में भी कोई साक्ष्य नहीं मिला
जांच करने पहुंचे एसओजी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान से करीब 100-100 मीटर दोनों तरफ जांच की गई। बदमाश दुकान के सामने बने नाले के जरिये घुसे और सुरंग बनाकर चोरी की। नाले में करीब तीन फीट गहरा पानी और गंदगी रहती है। आश्चर्य की बात कि बदमाश दुकान में घुसे, लेकिन वहां पर कोई गंदगी नहीं मिलीं है। फर्श साफ मिला। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे, लेकिन रविवार और सोमवार रात कोई भी संदिग्ध युवक वहां नहीं दिखाई दिया। कोई सुबूत नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: भाई-बहन की हत्या का मामला: 'आंखों के आंसू सूखे, अब ऊपर वाले पर भरोसा, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग'

दिनभर दुकान पर लगा रहा तांता
पीयूष गर्ग के पास बुधवार को दिनभर व्यापारी और लोगों का तांता लगा रहा। सुरंग करके बदमाश घुसे है, इससे सुनकर हर कोई हैरान था। जो भी व्यापारी नेता पुलिस अधिकारियों के पास जाते तो पीयूष को बुलाकर अपने साथ ले जाते। दिनभर पुलिस जांच करती रही और व्यापारी बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। सुरंग करने वाले बदमाशों का पुराना रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ही परिवार के चार जनाजे एक साथ उठे तो रो पड़ा पूरा खुशहालपुर, शवों को देख बेहोश होकर गिरी बहन

बाहर से तो नहीं आते बदमाश
जिस तरह बदमाश सुरंग कर सराफ की दुकान पर धावा बोल रहे हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि बदमाश दूसरे जनपद से आते हैं और फिर वारदात करके भाग जाते हैं। पुलिस की दस टीमों ने मंगलवार और बुधवार को कई लोगों से पूछताछ की। लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी और शास्त्रीनगर में संदिग्ध युवकों को उठाया गया। पुलिस को इनपुट मिला कि ये बदमाश स्थानीय की बजाय बाहर के हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed