फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Leave of medical and district hospital doctors canceled, know the preparations of health department

Meerut: मेडिकल और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, जानें स्वास्थ्य विभाग ने क्या की हैं तैयारियां

Thu, 08 May 2025 11:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 08 May 2025 11:31 PM IST
सार

पाकिस्तान के साथ युद्ध को देखते हुए चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की जा रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Leave of medical and district hospital doctors canceled, know the preparations of health department
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के बीच सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सीमा पर तनाव के चलते यह निर्णय लिया गया है। 24 घंटे स्टाफ को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। सभी पंजीकृत निजी चिकित्सालयों को दस बेड आरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

 

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी सहित सभी अस्पतालों के डाक्टरों और अन्य स्टाफ को फिलहाल छुट्टी नहीं मिलेगी। सीएमओ अशोक कटारिया ने सभी चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अपने कार्यालय में रहने के आदेश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार, जिला अस्पताल में 20 और मेडिकल कॉलेज में 50 बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पतालों में दवाओं के पर्याप्त इंतजाम रखने को भी कहा गया है। अस्पताल में सभी ग्रुप के रक्त की उपलब्धता के लिए रक्तदान शिविर लगाने के लिए कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed