फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Lance Naik locked an innocent girl in the car, her body was found in this condition four hours later,

Meerut: मासूम बच्ची को कार में बंद कर गया लांस नायक, चार घंटे बाद इस हाल में मिली लाश, 19 नवंबर को था जन्मदिन

Wed, 06 Nov 2024 04:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 06 Nov 2024 04:11 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में आर्म्ड यूनिट में तैनात सिपाही की तीन वर्ष की मासूम बचची की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। उसकी लाश कार में मिली। लांस नायक बच्ची को बाहर घुमाने के लिए ले गया था।

विज्ञापन
Meerut: Lance Naik locked an innocent girl in the car, her body was found in this condition four hours later,
आरोपी लांस नायक पुलिस गिरफ्त में व कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में आर्म्ड यूनिट में तैनात सिपाही सोमबीर पूनिया की तीन वर्ष की मासूम बच्ची वर्तिका को लांस नायक नरेश कार में ले गया। आरोपी बच्ची को कार में छोड़कर अपनी यूनिट में चला गया। करीब चार घंटे कार में बंद रही बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। घटना 30 अक्तूबर की है। पुलिस ने आरोपी लांस नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।पूछताछ के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
परिजन ने इस मामले में मंगलवार को थाने पहुंचकर लांस नायक नरेश पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित निडानी गांव निवासी सोमबीर पूनिया आर्मी में सिपाही हैं और मेरठ में आर्म्ड यूनिट में चार साल से तैनात हैं। उनकी दो बेटियों में बड़ी बेटी तीन वर्षीय वर्तिका थी। 
विज्ञापन


घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, कार में ले गया लांस नायक
मेरठ के फाजलपुर में राजेश एनक्लेव आर्मी कॉलोनी में रहने वाले सोमबीर मंगलवार को थाने पहुंचे। सोमबीर ने बताया कि 30 अक्तूबर को उनकी बेटी वर्तिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी क्वार्टर के ऊपर रहने वाला लांस नायक हिमाचल प्रदेश निवासी नरेश उनकी बेटी वर्तिका को बैलेनो कार में घुमाने के लिए ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्यकर्मी की पत्नी रितु ने बेटी को ले जाने से मना किया। इसके बावजूद आरोपी बच्ची को कार में बैठाकर ले गया। आरोपी बच्ची को लेकर रोहटा रोड पर पहुंचा। जहां उसने बच्ची को कार में छोड़ दिया और कार लॉक कर चला गया। कार में बंद रहने के कारण दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने कार से बच्ची का शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें: मीरापुर उपचुनाव: रालोद अध्यक्ष जयंत बोले-पीडीए वाले नहीं चाहते थे कि मीरापुर के लोग वोट डालें

शराब लेकर चला गया आरोपी चार घंटे बाद मिला शव
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि नरेश ने बच्ची को कार में ही छोड़ दिया और सुबह लगभग सवा दस ठेके से शराब खरीदी। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलिट्री ट्रक में सवार होकर अपनी यूनिट में चला गया। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने देर रात दो बजे के बाद कार से बच्ची का शव बरामद किया। बच्ची के रिश्तेदार कृष्ण ने बताया कि परिजनों ने आरोपी को फोन किया तो उसने खुद को ड्यूटी पर बताया था।

पिता स्कूटी की सर्विस कराने गए थे
पीड़ित पिता ने बताया कि वह घटना वाले दिन अपनी स्कूटी की सर्विस कराने के लिए गया था। पत्नी ने फोन कर बेटी के नहीं मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद पीड़ित पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटी की तलाश शुरू कर दी थी। 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: शादी की तैयारी में जुटे थे परिजन, दूल्हे ने दुल्हन के सामने रख दी ऐसी शर्त, दरवाजे तक न आई बरात 

Meerut: Lance Naik locked an innocent girl in the car, her body was found in this condition four hours later,
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

19 नवंबर का को था जन्मदिन, छीन लीं खुशियां 
पीड़ित पिता ने बताया कि वर्तिका का 19 नवंबर को जन्मदिन था। बेटी के जन्मदिन के लिए वह तैयारी कर रहे थे। दिवाली से पूर्व हुई बेटी की मौत ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं।  एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

तेज धूप में खड़ी कार में बनती हैं जानलेवा गैसें
-सीएफओ संतोष राय के मुताबिक कारों में लगे डैश बोर्ड, सीट कवर, मैट, छत, हैंडल व एयर फ्रेशनर में कई केमिकल के साथ बेंजीन गैस मौजूद होती है। जब बहुत देर धूप में खड़ी कार का गेट खोलकर चालक अंदर बैठता है तो प्लास्टिक के साथ कुछ दूसरे अलग केमिकल की दुर्गंध महसूस होती है।
-इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही दुर्गंध संकेत देती है कि एसी ऑन करने से पहले खिड़की के शीशे उतार दें। बेंजीन बेहद खतरनाक हाइड्रोकार्बन है, जो शरीर के लिए घातक है।
-धूप में खड़ी कार में पॉलिस से ओजोन, हाइड्रोजन डाइआक्साइड व कार्बन डाइआक्साइड जैसी खतरनाक गैसों का उत्सर्जन होता रहता है। इससे दम घुटने लगता है और इंसान की मौत हो जाती है।
-इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। ऐसे में  अभिभावकों को बच्चों को किसी वाहन के पास भेजते समय ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed