फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Union minister and RLD president Jayant Singh will hold four public meetings today

मीरापुर उपचुनाव: रालोद अध्यक्ष जयंत बोले-पीडीए वाले नहीं चाहते थे कि मीरापुर के लोग वोट डालें

Wed, 06 Nov 2024 04:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 06 Nov 2024 04:02 PM IST
सार

मीरपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों ने जहां कमर कस ली है। वहीं नेताओं की भी क्षेत्र में आवाजाही बढ़ गई है। आज केंद्रीय मंत्री रालोद अध्यक्ष जयंत चाैधरी मीरापुर में चार जगह जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने बलेड़ा में पहली सभा में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा-बसपा पर खूब निशाना साधा।

विज्ञापन
Meerapur by-election: Union minister and RLD president Jayant Singh will hold four public meetings today
मीरापुर पहुंचे जयंत चाैधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधानसभा की तैयारियों के बीच केंद्रीय मंत्री रालोद अध्यक्ष जयंत चाैधरी आज मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। यहां वह मीरापुर विधानसभा में चार जगह चुनावी जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा वह टिकट के दावेदारों से भी संवाद करेंगे। जयंत की जनसभा के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं।

विज्ञापन

Meerapur by-election: Union minister and RLD president Jayant Singh will hold four public meetings today
जयंत की मीरापुर में जनसभा - फोटो : अमर उजाला

जयंत बोले-जिनसे मुकाबला वे नहीं चाहते थे कि लोगों के वोट डाले जाएं
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने जिनसे मुकाबला है, वह नहीं चाहते थे कि लोगों के वोट गिर पाएं। पीडीए का फुल फॉर्म है पसर्नल डेवलपमेंट ऑफ एरा-गैरा। जनता जानती है कि कौन गैर है। कहा कि जो गैर हैं उनकी मत सोचो, जो गैल यानी साथ हैं उनके बारे में सोचो।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerapur by-election: Union minister and RLD president Jayant Singh will hold four public meetings today
मीरापुर में जयंत की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

बेलड़ा गांव की जनसभा में उन्होंने कहा कि गंगा स्नान का मेला आगे हो गया है। पीडीए वाले नहीं चाहते थे कि गांव देहात के लोगों के वोट पड़ जाए। वह जानते हैं कि गंगा स्नान में कौन लोग जाते हैं। गांव के साधारण लोग गंगा स्नान में जाते हैं। 

विज्ञापन

Meerapur by-election: Union minister and RLD president Jayant Singh will hold four public meetings today
मीरापुर में जयंत की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

जयंत ने बताया क्यों टली चुनाव की तारीख
अखिलेश यादव ने विरोध क्यों किया। एक तरफ कहते हैं कि संविधान खतरे में और दूसरी तरफ चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते हैं। दूसरी तरफ वह लोग हैं जो बार-बार हार भी रहे हैं और हार मानने को तैयार नहीं है। गंगा स्नान की परंपरा का सम्मान नहीं करते। चुनाव की तारीख इसलिए टल गई क्योंकि कुछ लोग चुनाव पर कब्जा करना चाहते थे। वे जानते हैं कि गंगा स्नान में काैन लोग जाते हैं। गांव के साधारण लोग। ये चाहते थे कि ये साधारण लोग वोट ही न डाल पाएं। अखिलेश यादव गंगा स्नान का अपमान कर रहे हैं। जब वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आएंगे तो इस बात का जवाब उन्हें देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed