फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The groom was upset as he did not get a bike at the engagement ceremony, so he did not bring the baraat

Muzaffarnagar: शादी की तैयारी में जुटे थे परिजन, दूल्हे ने दुल्हन के सामने रख दी ऐसी शर्त, दरवाजे तक न आई बरात

Wed, 06 Nov 2024 03:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2024 03:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र में दहेज के लिए शादी तोड़ने की एक और वारदात सामने आई। यहां एक दूल्हे ने सगाई से वापस लाैटने के बाद शादी से एन पहले दुल्हन के सामने ऐसी शर्त रख दी कि बरात द्वार तक ही न पहुंची।

विज्ञापन
The groom was upset as he did not get a bike at the engagement ceremony, so he did not bring the baraat
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में सगाई में बाइक नहीं देने से नाराज दुल्हा पक्ष बरात लेकर नहीं आए, जिससे दुल्हन पक्ष की शादी की सारी तैयारी धरी रह गईं। दुल्हन की मां ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी महिला सरोज ने थाने पर दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दो माह पहले उनकी बेटी की शादी तय हो गई थी। चार नवंबर को बारात आनी थी। शादी के लिए बैंक्वेट हॉल बुक करने के साथ ही रिश्तेदारी व संपर्क के लोगों को शादी के कार्ड आदि भी बांट दिए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मीरापुर उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की आज चार जनसभा, मिथलेश पाल के लिए करेंगे प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के एन पहले किया बरात लाने से इनकार
आरोप है कि शादी से एक दिन पहले तीन नवंबर को उनका परिवार सगाई की रस्म पूरी कर वापस लौट आया था। बाद में देर शाम युवक ने उनकी बेटी से फोन पर बात कर कहा कि वह अब उससे शादी नहीं करेगा क्योंकि उसके घर वालों ने सगाई में बुलेट बाइक नहीं दी है।


युवक ने उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज भी की। उनकी बेटी ने यह बात परिवार के सदस्यों को बताई। इसके बाद युवक के भाई और पिता से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने भी गाली-गलौज की। सोमवार को बरात आनी थी लेकिन आरोपी लोग बरात लेकर भी नहीं आए।

पूरे दिन सभी लोग बरात का इंतजार करते रहे। मंगलवार को दुल्हन की मां ने भोपा थाने पर प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने बताया कि महिला से प्रार्थनापत्र लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed