Meerut: मजदूरी करने आए पश्चिम बंगाल के युवक ने की आत्महत्या, गमछे से लटका मिला शव
बिजनौर जनपद में मजदूरी करने आए पश्चिमी बंगाल के युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पानी के टैंकर में बंधे गमछे से लटका मिला। फोरलेन हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के प्लाट पर काम कर रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में सड़क निर्माण कंपनी में मजदूरी करने के लिए आए पश्चिम बंगाल के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव पानी के टैंकर में गमछे से लगाए गए फंदे पर लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतक के परिजनों को खबर कर दी है।
बिजनौर से नजीबाबाद तक नेशनल हाइवे को फोरलेन बनाने वाली पीएनसी कंपनी का हॉट मिक्स प्लांट शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वाहेड़ी गांव के पास लगा हुआ है। इस प्लांट में मजदूरों के लिए बनाए गए आवासीय परिसर में पेयजल आपूर्ति के लिए एक पानी का टैंकर भी खड़ा हुआ है।
उक्त टैंकर पर सोमवार की सुबह एक शव लटका मिला। जिसके गले में गमछे से बना फांसी का फंदा लगा था। यह वाकया देख मजदूरों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शव की शिनाख्त संजय शील (30) पुत्र शंकर शील निवासी गांव रायपुर, थाना रायगंज, जिला उत्तर बिलासपुर पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए वहां पर रह रहे मजदूरों से भी जानकारी ली। मालूम हुआ कि रविवार को पश्चिम बंगाल से 18 मजदूरों का एक जत्था प्लांट में काम करने के लिए पहुंचा था, इसी जत्थे में संजय शील भी आया था।
बताया जा रहा है कि सोमवार की तड़के संजय शील ने उठकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।हालांकि पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।