{"_id":"6785efd74a8b8278660f4b67","slug":"meerut-kite-snatching-girl-s-hand-collides-with-high-tension-line-burns-alive-blast-in-body-2025-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पतंग लूटती बच्ची का हाथ हाइटेंशन लाइन से टकराया, जिंदा जल गई... शरीर में होते रहे ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पतंग लूटती बच्ची का हाथ हाइटेंशन लाइन से टकराया, जिंदा जल गई... शरीर में होते रहे ब्लास्ट
Tue, 14 Jan 2025 10:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:32 AM IST
सार
बच्ची को जिंदा जलता देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा। काफी समय तक तक उसकी मां को पता ही नहीं चला और वह इधर-उधर बच्ची को तलाश करती रही।
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद बिजली अफसरों का घेराव करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटी पतंग को देख 10 साल की मासूम शैरीन उसे पकड़कर खेलना चाहती थी, उसे पता नहीं था कि पुलिस चौकी के ऊपर हाईटेंशन विद्युत लाइन मौत बनकर उसे दबोच लेगी। बच्ची ने जैसे ही पुलिस चौकी की छत पर पहुंचकर तारों से लटकी पतंग को हाथ से पकड़ा, तभी हाईटेंशन करंट ने बच्ची को झुलसा लिया। धमाके के साथ हाईटेंशन लाइन के करंट से बच्ची जिंदा जल गई। आग बुझने के बाद भी बच्ची के शरीर से काफी देर धुआं उठता रहा। बच्ची को जलता देख लोग सहम गए।
विज्ञापन
जनपद हरदोई के पूरवा महेलिया शोओपर निवासी हरफूल बंजारे की पत्नी अनीशा अपनी 10 साल की बेटी शैरीन के साथ काफी समय से मेरठ में भीख मांगती थी। वर्तमान में बच्ची का परिवार सदर बाजार क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी डालकर रहता है। शैरीन आठ दिन पहले ही हरदोई से मेरठ अपनी मां के साथ आई थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे भी दोनों मां बेटी बुढ़ाना गेट चौराहे पर भीख मांग रही थी। तभी आसमान में एक कटी पतंग को देखकर बच्ची अपनी मां को छोड़कर दौड़ पड़ी। किसी का भी ध्यान बच्ची पर नहीं गया। छत पर जाकर जैसे ही बच्ची ने उछल कर पतंग को पकड़ा, तभी हाईटेंशन तारों ने उसे झुलसा लिया। तेज धमाका होने पर लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी और वे छत की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि छत पर बच्ची का शरीर जल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को देर तक ढूंढती रही अनीशा
वहीं काफी देर तक अनीशा को हादसे की जानकारी नहीं हुई। वह बेटी को बाजार में ढूंढ रही थी। बच्ची के करंट से झुलसने की चर्चा उसने सुनी तो सोचा कि वह किसी और की बेटी होगी। लेकिन जब उसने अपनी बच्ची का शव देखा तो वह बेसुध हो गई। वहीं इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने बिजली अफसरों का घेराव कर दिया।
वहीं काफी देर तक अनीशा को हादसे की जानकारी नहीं हुई। वह बेटी को बाजार में ढूंढ रही थी। बच्ची के करंट से झुलसने की चर्चा उसने सुनी तो सोचा कि वह किसी और की बेटी होगी। लेकिन जब उसने अपनी बच्ची का शव देखा तो वह बेसुध हो गई। वहीं इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने बिजली अफसरों का घेराव कर दिया।