फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, kidnapped of teenager, and communal tension

यूपी: दूसरे समुदाय के युवकों ने किया किशोरी का अपहरण, सांप्रदायिक तनाव

Tue, 18 Dec 2018 05:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Dec 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut, kidnapped of teenager, and communal tension
अपहरण

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अपहरण कर लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी है। वहीं सोमवार को शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय किशोरी शनिवार को घर से निकली थी, जिसका आरोपी शेरखान ने अपने साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। काफी तलाश के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो इसकी सूचना थाने पर दी गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। लेकिन वह फरार मिला। पुलिस ने शेरखान के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को शिव सेना समर्थक कार्यकर्ता भी गांव में पहुंच गए, जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यदि पुलिस कार्रवाई करती तो किशोरी का सुराग लग जाता। गांव में पहुंचे सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह और इंस्पेक्टर परतापुर ने परिजनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि परतापुर इंस्पेक्टर को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
परतापुर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। किशोरी के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा कर दिया। किशोरी के परिजन सुबह काम करने खेत गए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। किशोरी का आरोप है कि गांव का एक युवक घर में जबरन घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक ने परिजनों को शांत कराकर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तारी होगी।

छेड़छाड़ की लगातार मिल रही शिकायतों पर स्कूल का निरीक्षण किया गया था। छात्राओं व शिक्षिकाओं से बात कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया गया। प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। असामाजिक तत्वों की मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। - शैलेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है। स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस सक्रिय रहेगी। इसके अलावा एंटी रोमियो स्क्वायड को जिम्मेदारी दी गई है। पकड़े गये युवाओं के डोजियर तैयार होंगे। दोबारा पकड़े जाने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed