फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Kidnapped girl recovered by Rajasthan Police from Sisauli

मेरठ :अपह्रत युवती को राजस्थान पुलिस ने सिसौली से किया बरामद, कचहरी में बखेड़ा

Wed, 10 Mar 2021 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Mar 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Kidnapped girl recovered by Rajasthan Police from Sisauli
कचहरी में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान से अपह्रत युवती सिसौली गांव से बरामद हो गई। युवती प्रेमी के साथ गांव में रह रही थी। युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। राजस्थान पुलिस कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आई थी। इसको लेकर कचहरी में बखेड़ा हो गया। युवती राजस्थान के एक विधायक की करीबी बताई जा रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र की एक युवती 25 फरवरी को अपह्रत हुई थी। जिसका मुकदमा राजस्थान में दर्ज हुआ था। राजस्थान की पुलिस ने युवती की लोकेशन पता करके मंगलवार मेरठ में मुंडाली क्षेत्र के सिसौली गांव में दबिश दी। जहां से युवती अपने प्रेमी के घर से बरामद हो गई। मुंडाली पुलिस और राजस्थान की पुलिस युवती को एसपी देहात के ऑफिस में ले आए।
विज्ञापन


प्रेमी-युगल पक्ष में अधिवक्ता एसपी देहात आफिस में पहुंच गए। विवेचक ने 161 के बयान दर्ज किए। युवती ने प्रेमी के साथ जाने पर सहमति जता दी। जबकि राजस्थान पुलिस कोर्ट का सर्च वारंट लेकर आई थी और वह युवती को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई। बाद में पुलिस ने युवती को मेरठ कचहरी में 164 के बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया। जहां पर एक तरफ अधिवक्ता व दूसरी तरफ राजस्थान पुलिस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि युवती के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करें। कचहरी में हंगामा हो गया। जानकारी लगते ही सिविल लाइन समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को राजस्थान पुलिस के साथ रवाना कर दिया गया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर युवती को राजस्थान पुलिस के साथ रवाना किया गया है। राजस्थान में ही इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज है। राजस्थान पुलिस के पास कोर्ट का ऑर्डर भी था।

राजस्थान के एक विधायक का था दबाव
पुलिस सूत्रों का कहना कि युवती राजस्थान के एक विधायक के करीबी की बेटी थी। उक्त विधायक ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और युवती को राजस्थान पुलिस की सुपुर्दगी में देने का दबाव भी डाला है। शायद यही वजह रही कि मेरठ पुलिस बैकफुट पर रही है। युवती के बयान होने के बावजूद उसे राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया है।

तीन साल से फेसबुक पर विक्की से थी दोस्ती
पुलिस ने बताया कि सिसौली गांव निवासी विक्की से राजस्थान की युवती की दोस्ती तीन साल पहले फेसबुक पर हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर फोन पर बात का सिलसिला शुरू हो गया।

बताया गया कि युवती खुद ही राजस्थान से मेरठ सिसौली में विक्की के पास आई थी। पुलिस ने युवती के मोबाइल की सीडीआर निकाली और विक्की के गांव का पता निकाला, फिर युवती को सिसौली गांव से बरामद किया। युवती ने एक मार्च को विक्की से शादी करना बताया है।

युवती शादी करने की बात राजस्थान पुलिस को बता चुकी और अपने बयान में पति विक्की के साथ ही रहने को कहां है। इसके बावजूद भी राजस्थान पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। पुलिस का तर्क है कि युवती को राजस्थान कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पर उसके बयान दर्ज होंगे। उसी के आधार पर निर्णय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed