{"_id":"6afb2caeec92e52dfe0ce60b","slug":"meerut-ke-bade-sant-ne-li-samadhi-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1357494-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महानुभाव पंथ के संत महात्मा ऋषिराज ने ली समाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महानुभाव पंथ के संत महात्मा ऋषिराज ने ली समाधि
विज्ञापन
.. थापरनगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से बैंड-बाजों के साथ निकली अंतिम यात्रा
...महाराष्ट्र, मथुरा और दिल्ली से पहुंचे संत-महात्माओं ने विधि-विधान से दी समाधि
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
थापर नगर की गली नंबर पांच स्थित श्रीकृष्ण मंदिर के संचालक महानुभाव पंथ के संत महात्मा ऋषिराज को सोमवार को समाधि दी गई। सुबह मंदिर परिसर से बैंड-बाजों के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जो सूरजकुंड पहुंची। यहां महाराष्ट्र, मथुरा और दिल्ली से पहुंचे संत-महात्माओं ने पूरे विधि-विधान के साथ उन्हें पंचतत्व में विलीन किया।
इस दौरान मंदिर से जुड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त मौजूद रहे। सभी ने अपने आदर्श गुरु महात्मा ऋषिराज जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से अनुयायियों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।
मंदिर परिसर में 23 नवंबर को सुबह नौ बजे शोकसभा आयोजित की जाएगी। इसमें श्रद्धालु और अनुयायी संत महात्मा ऋषिराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।