फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Kanwariyas anger erupted on the highway, police accused of negligence regarding injured companion, ja

Meerut: हाईवे पर फूटा कांवड़ियों का गुस्सा, घायल साथी को लेकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप, जाटोली कट पर लगा जाम

Fri, 18 Jul 2025 07:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 18 Jul 2025 07:27 PM IST
सार

कंकरखेड़ा के जाटोली कट पर गुरुवार शाम कांवड़ियों ने घायल साथी को लेकर हाईवे पर हंगामा किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिवभक्तों ने जाम लगाने की कोशिश की। दो सीओ और एडीएम मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Meerut: Kanwariyas anger erupted on the highway, police accused of negligence regarding injured companion, ja
हंगामा करते कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त तनाव फैल गया जब घायल शिवभक्त को लेकर कांवड़ियों ने हाईवे पर हंगामा किया और जाम लगाने की कोशिश की। घटना जाटोली कट के पास की है, जहां गाजियाबाद निवासी कांवड़िया कुलदीप को तेज रफ्तार बाइक ने गुरुवार सुबह टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


टक्कर से कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कांवड़ियों का आरोप है कि पुलिस ने घटना के बाद लापरवाही बरती और कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आशिकी के चक्कर में बन गया फर्जी दरोगा, धमकाकर करने लगा वसूली, ऐसे हुआ भंडाफोड़ 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों का हंगामा और प्रशासन की प्रतिक्रिया 
गुरुवार शाम करीब आधे घंटे तक कांवड़ियों ने हाईवे पर जमकर नारेबाजी की और पुलिस के खिलाफ विरोध जताया। सूचना मिलते ही सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल, एक अन्य क्षेत्राधिकारी और एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया।

नोएडा निवासी मयंक यादव ने बताया कि वे साथी कुलदीप के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले थे। बुधवार रात वे जाटोली कट के पास शिविर में रुके थे। सुबह शौच के लिए जाते समय कुलदीप को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना में कई कलश भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घायल को पहले पास के अस्पताल और फिर गाजियाबाद रेफर कराया। सीओ दौराला ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और घायल का इलाज प्राथमिकता पर कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed