फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Junior Engineer of Irrigation Department died under suspicious circumstances

Meerut: सिंचाई विभाग के अवर अभियंता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानें क्यों हो रहा हत्या का अंदेशा...

Fri, 13 Dec 2024 07:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Dec 2024 07:07 PM IST
सार

मुकेश कुमार का छह माह पहले ही मेरठ सिंचाई विभाग में स्थानांतरण हुआ था। वह हिमगिरी फील्ड हॉस्टल में अकेले रह रहे थे। 10 दिसंबर को ही वह अपने परिवार से मिलकर हॉस्टल में आए थे।

विज्ञापन
Meerut: Junior Engineer of Irrigation Department died under suspicious circumstances
वह भवन, जहां से गिरकर मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पल्लवपुरम फेस वन स्थित सिंचाई विभाग के हिमगिरी फील्ड हॉस्टल के परिसर में शुक्रवार को अवर अभियंता मुकेश कुमार (41) का शव पड़ा मिला। मुकेश का शव परिसर में खून से लथपथ मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छत से गिरकर मौत होने की बात कह रही है। 
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गांव बनकोट निवासी मुकेश पुत्र गोविंद सिंह मेरठ में सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत थे। वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली के द्वारकापुरी में रह रहे थे। उनके एक बेटा व एक बेटी है। मेरठ में सिंचाई विभाग में तैनाती होने के कारण वह विभाग के हिमगिरी फील्ड हॉस्टल में रह रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह उनका शव हॉस्टल के परिसर में केयर टेकर सुंदर ने पड़ा देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सिंचाई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उनकी जेब से कुछ रुपये, गुटखे व पैन कार्ड आदि बरामद हुए। पुलिस ने उनके परिजनों को फोन पर जानकारी दी। उनकी पत्नी बबीता पल्लवपुरम पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को बबीता के सुपुर्द कर दिया। बबीता शव लेकर दिल्ली रवाना हो गई। 
पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि मुकेश की मौत को लेकर जांच की जा रही है। अभी परिजनों ने इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत पत्र नहीं सौंपा है।
 
विज्ञापन

इतनी ठंड में रात में छत पर क्या कर रहे थे मुकेश
मुकेश की मौत ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्तमान में रात के समय में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में मुकेश रात में छत पर क्या करने गए। पैर फिसलने से उनकी मौत हुई? मुकेश ने आत्महत्या की या किसी ने उन्हें धक्का देकर हत्या की? तमाम सवाल अभी पुलिस के सामने हैं। पुलिस मुकेश की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed