फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut is the fifth most polluted city in the NCR and seventh in the country.

Meerut News: एनसीआर में पांचवें, देश में सातवें नंबर पर मेरठ प्रदूषित शहर

Sun, 14 Dec 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Meerut is the fifth most polluted city in the NCR and seventh in the country.
मोदीपुरम। ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। एनसीआर में हवा की सेहत बेहद खराब है। दिल्ली, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 पार चल रहा है। मेरठ में यह स्तर 350 पार है। दूषित हवा में सांस लेना दूभर हो गया है। शनिवार को एनसीआर में मेरठ पांचवें नंबर पर प्रदूषित शहर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरुआत से ही शहर की हवा दूषित है। चार-पांच दिन को छोड़ दें तो एक्यूआई 300 पार ही दर्ज किया गया। सुबह के समय स्मॉग और दिन में सड़क पर काला धुआं उगलते वाहन, जलते कूड़े से निकलता धुआं, उड़ती धूल दुश्वारी बढ़ा रहे हैं। ग्रेप लागू होने के बाद भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी बखूबी नहीं निभा रहें हैं। कागजों पर ही नियमों का पूरा किया जा रहा है। शनिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 355 दर्ज किया गया। गंगानगर में 329, जयभीम नगर में 365, पल्लवपुरम में 371, दिल्ली रोड 382, बेगमपुल में 374 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, ठंड का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। दिन-रात के तापमान में शनिवार को गिरावट दर्ज की गई। 15 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस तरह का मौसम दिखेगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बदलाव का दौर दिखेगा। ठंड का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed