फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut is now second in government statistics

शासन के आंकड़ों में अब दूसरे नंबर पर मेरठ

Fri, 19 Jun 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Meerut is now second in government statistics
मेरठ। कोरोना के मरीजों की मौत के आंकड़ों का खेल अभी भी जारी है। बृहस्पतिवार को शासन के आंकड़ों में भी बदलाव हो गया। मेरठ की कोरोना से मौतों की संख्या 77 से घटकर 69 हो गई। हालांकि अभी भी मेरठ के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों और शासन के आंकड़ों में 14 मौतों का फर्क है।
विज्ञापन

मेरठ का स्वास्थ्य विभाग अभी भी 55 मौत बता रहा है। जबकि बुधवार को यह अंतर 21 का था। अब कोरोना से 76 मौतों से आगरा प्रदेश में पहले नंबर पर है जबकि मेरठ दूसरे नंबर पर है। वहीं, शासन मेरठ के कोरोना मरीजों की संख्या 760 बता रहा है जबकि मेरठ स्वास्थ्य विभाग 728 मरीज बता रहा है। आंकड़ों की इस बाजीगरी से सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि स्टेट कंट्रोल रूम और मेरठ स्वास्थ्य विभाग के कोरोना के मरीजों के आंकड़ों में यह फर्क काफी समय से है। बुधवार को मेरठ स्वास्थ्य विभाग 705 मरीज दिखा रहा था, जबकि शासन 753 मरीज। यहां 48 मरीजों का फर्क था। सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि आंकड़ों के इस अंतर को सही किया जा रहा है। मेरठ स्वास्थ्य विभाग और स्टेट के आंकड़े अपडेट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed