फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut is market of illigel weapons

मेरठ का यह इलाका बन गया हथियारों की मंडी, पुलिस को नहीं है परवाह

Tue, 21 Jan 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
meerut is market of illigel weapons
मेरठ। लिसाड़ीगेट इलाका अवैध हथियारों की मंडी बन गया है। 20 दिसंबर को हिंसा में उपद्रवियों ने पुलिस फोर्स पर अवैध असलहों से गोलियां बरसाईं थीं। इसका खुलासा होने के बावजूद भी मेरठ पुलिस की नींद नहीं टूटी। दिल्ली पुलिस 50 पिस्टलों के साथ एक आरोपी को पकड़कर ले गई। सवाल उठता है कि आखिर मेरठ पुलिस क्या कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के टारगेट पर लिसाड़ीगेट में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियां हैं। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। संदिग्ध लोगों की तलाश में अभियान चल रहा है। इसी दौरान पकड़े गए हरियाणा के हथियार सप्लायर संजीव की निशानदेही पर गुपचुप लिसाड़ीगेट में दबिश दे दी। 50 पिस्टल और अधबने असलहे बरामद किए हैं। इससे पहले मेरठ में कुछ बखेड़ा होता है कि पुलिस आरोपी नूर हसन को अवैध असलहों के साथ दिल्ली लेकर रवाना हो गई। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने मेरठ में कब छापा मारा और अवैध पिस्टल बरामद की, इसकी जानकारी लिसाड़ीगेट पुलिस को नहीं है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ मेरठ पुलिस भी कार्रवाई करेगी। मेरठ से पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी। आरोपी नूर हसन से पूछताछ करेगी। इन हथियारों को किसके लिए तैयार किया जा रहा था। इसकी जांच गंभीरता से की जाएगी।
विज्ञापन

जेल में हुई थी मुलाकात
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया हरियाणा का सप्लायर संजीव ने रोहतक स्थित एमडीयू से बीएससी की हुई है। वह गलत संगत में पड़कर अपराध करने लगा। सबसे पहले ये लूटपाट के मामले में गिरफ्तार हुआ था। लिसाड़ीगेट में पकड़ा गया नूर हसन आठवीं तक पढ़ा है। जब वह दस वर्ष का था, तभी से अवैध हथियार बनाने लगा था। नूर हसन का पिता फकरूद्दीन कई बार गिरफ्तार हो चुका है। हाल ही में उसकी मां गिरफ्तार हुई थी। नूर हसन का भाई अली हसन हत्या के मामले में डासना जेल, गाजियाबाद में है। जेल में ही संजीव से हथियार बनाने वाले फकरूद्दीन की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिसंबर से भी नहीं लिया सबक
मेरठ पुलिस ने 20 दिसंबर को होने वाली हिंसा से भी सबक नहीं लिया। हिंसा में उपद्रवियों ने अवैध हथियारों से पुलिस फोर्स पर गोलियां चलाई थीं। इसके बावजूद पुलिस ने लिसाड़ीगेट में अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान नहीं चलाया। इतनी भारी मात्रा में असलहे बरामद होने से स्पष्ट है कि लिसाड़ीगेट में अवैध असलहे बनाने की फैक्टरी धड़ल्ले से चल रही है। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है।
दिल्ली-एनसीआर में हो रही सप्लाई
लिसाड़ीगेट में अवैध असलहे बनाकर दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सप्लाई किये जा रहे है। कई बार दिल्ली पुलिस के अलावा मेरठ पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ चुकी है। कारीगरों को पकड़कर पुलिस जेल भेज देती है। सप्लायर और फैक्टरी चलाने वाले नहीं पकड़े जाते। जेल भेजे गए कारीगरों की जमानत करा लेते हैं। जिसके बाद फिर से फैक्टरी में असलहे बनने शुरू हो जाते हैं।
पिता-पुत्र का बड़ा नेटवर्क
दिल्ली पुलिस का दावा है कि आरोपी फकरूद्दीन और उसके बेटे बेटे नूर हसन का हथियार सप्लाई करने के लिये बड़ा नेटवर्क है। चुनाव और हिंसा में सबसे ज्यादा हथियार सप्लाई होते हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चल रही है। इसको देखते आरोपी पिता-पुत्र असलहों को सप्लाई कर रहे हैं।
पहले राधना और अब लिसाड़ीगेट
किठौर थानाक्षेत्र का राधना गांव अवैध असलहे बनाने के लिए चर्चा में है। मुंगेर से कारीगर तक वहां पर आकर ट्रेनिंग दे चुके हैं। हालत यह थी कि यहां पुलिस भी दबिश देने में डरती थी। पूर्व की सरकार में सत्ताधारी नेताओं का आरोपियों को संरक्षण मिलता था। भाजपा सरकार में राधना में हथियार बनाने का धंधा कम हुआ तो अब लिसाड़ीगेट में यह बढ़ गया। बताया गया है कि लिसाड़ीगेट में एक दर्जन से अधिक अवैध हथियारों की फैक्टरी चल रही है। यहां मुंगेर के कारीगर आने लगे हैं। एक सप्ताह पहले तीन कारीगर मुंगेर के पकड़े गए थे।
81 पिस्टल ले जा चुकी पुलिस
दिल्ली पुलिस पहले भी लिसाड़ीगेट में कई बार दबिश दे चुकी है। करीब एक साल पहले लिसाड़ीगेट क्षेत्र में दबिश देकर 81 पिस्टल बरामद की थी। दिल्ली पुलिस के पास कई अवैध फैक्टरी चलने का इनपुट था। आरोपी की निशानदेही पर दोबारा लिसाड़ीगेट में पुलिस आई थी। दिल्ली पुलिस अवैध हथियारों की खेप बोरे में भरकर ई-रिक्शा से ले जा रही थी। रास्ते में बोरा गिर गया था। जिससे अधबने हथियार सड़क पर बिखर गए थे। इसके बाद मेरठ पुलिस को जानकारी हुई थी।

--
दिल्ली पुलिस ने अवैध पिस्टल बरामद की है। इसको लेकर मेरठ पुलिस गंभीर है। 20 दिसंबर को होने वाली हिंसा में उपद्रवियों ने अवैध असलहों से गोली चलाई है। मेरठ पुलिस लिसाड़ीगेट में अभियान चलाकर अवैध असलहे बनाने वालों पर कार्रवाई करेगी।
डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed