फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: IPL connection of Kanwar Yatra, four 'jabra fans' of RCB and Virat, know what they did

Meerut: कांवड़ यात्रा का आईपीएल कनेक्शन, आरसीबी और विराट के चार 'जबरा फैन', जानें इन्होंने क्या किया

Sat, 12 Jul 2025 02:01 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम शरद गुप्ता, मेरठ
शरद गुप्ता, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 12 Jul 2025 02:01 AM IST
सार

Kanwar Yatra 2025: रुहासा गांव निवासी नितिन, संदीप, चेतन और वंश ने मन्नत मांगी थी कि यदि आरसीबी आईपीएल की ट्रॉफी जीत जाती है, तो वे कांवड़ लेकर आएंगे। ये चारों दोस्त विराट के बहुत बड़े फैन हैं। 

विज्ञापन
Meerut: IPL connection of Kanwar Yatra, four 'jabra fans' of RCB and Virat, know what they did
विराट के फोटो वाली कांवड़ के साथ चार दोस्त और एक अन्य युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास शुरू होते ही शिव भक्ति का नजारा हाईवे पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, केसरिया रंग की लहर कुछ दिन बाद देखने को मिलेगी। इस बीच आईपीएल में आरसीबी के समर्थक रुहासा गांव निवासी नितिन, संदीप, चेतन, वंश शुक्रवार को कांवड़ लेकर हरिद्वार से रुड़की पहुंचे। चारों की कांवड़ को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्सुकता का माहौल है।
विज्ञापन

 

गांव निवासी एडवोकेट कपिल जाटव ने बताया कि नितिन, संदीप, चेतन और वंश चारों दोस्त हैं और क्रिकेटर विराट कोहली के समर्थक हैं। इसलिए आईपीएल में वह आरसीबी की जीत की दुआ करते थे। इस बार भी आरसीबी फाइनल में पहुंची और पंजाब को हराकर 18 साल का सूखा खत्म कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों ने फाइनल मैच के दौरान मन्नत मांगी थी कि यदि आरसीबी जीत जाएगी तो वह श्रावण मास में कांवड़ लाएंगे। मन्नत पूरी होने पर नितिन 81 लीटर, संदीप 21 लीटर, चेतन 51, वंश 51 लीटर गंगाजल लेकर आ रहे हैं। शुक्रवार को वे रुड़की पहुंचे। कपिल ने बताया कि गंगाजल के कलश को उन्होंने विराट कोहली के ट्रॉफी उठाते हुए वाले बैनर से ढका हुआ है। बताया कि गांव पहुंचने पर चारों का स्वागत किया जाएगा। नितिन की इच्छा है कि वह एक बार विराट कोहली से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed