फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Intelligence department on alert following reports of suspicious leaflets being distributed

मेरठ: मस्जिद के पास संदिग्ध पर्चे बांटने की सूचना पर अलर्ट हुआ खुफिया विभाग, निकला देसी दवाओं का प्रचार

Fri, 02 Oct 2026 10:00 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 02 Oct 2026 10:00 PM IST
सार

केसरगंज मस्जिद का विवाद चल रह ही रहा है। जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। इसी बीच इमलियान मस्जिद के बाद पर्चे बांटे जाने की सूचना ली। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पर्चे देसी दवाओं के प्रचार से संबंधित थे। 

विज्ञापन
Meerut: Intelligence department on alert following reports of suspicious leaflets being distributed
केसरगंज मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केसर गंज मस्जिद विवाद के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इमलियान मस्जिद के पास कोई व्यक्ति संदिग्ध पर्चे बांट रहा है। इस पर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया। जांच की गई तो पता चला कि बांटे गए पर्चे देसी दवाओं और नुस्खों के प्रचार से संबंधित थे। इसके चलते इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिले की सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन

 

10 सितंबर को केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद में निर्माण कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से की गई थी। इसके चलते प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। इसके बाद एक बार फिर नोएडा के एक मीडियाकर्मी के यहां कवरेज के लिए आने के दौरान विवाद और नोकझोंक हुई थी। जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मस्जिद के इमाम और उनके बेटे पर शांति भंग की कार्रवाई की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा की थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। मुस्लिम पक्ष ने इसका विरोध किया और माहौल खराब करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। मामले में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई। 
 
विज्ञापन

जुमे की नमाज के दौरान पुलिस हर बार अलर्ट रहती है लेकिन इस पर केसर गंज मस्जिद विवाद के चलते अधिक सतर्कता बरती गई। सभी प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से पढ़ी गई। मस्जिदों में पुलिस की तैनाती की गई थी। थाना पुलिस से पर्चा मंगाकर देखा गया तो वह देसी दवाओं के प्रचार संबंधित था।

ये भी देखें...
मेरठ: चलती कार में लगी आग, बनी आग का गोला, चाचा-भतीजा झुलसे; फरिश्ता बनकर आया ई-रिक्शा चालक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed