फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Innocent children thrashed on charges of theft in Meerut, one electrocuted, condition critical

Meerut: मेरठ में चोरी के आरोप में मासूम बच्चों की पिटाई, एक को लगाया करंट, हालत गंभीर

Sun, 23 Jul 2023 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jul 2023 03:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चोरी के आरोप में दो मासूम बच्चों को दबंगों ने जमकर पीटा। यही नहीं एक बच्चे को बेहोश होने तक करंट भी लगाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Meerut: Innocent children thrashed on charges of theft in Meerut, one electrocuted, condition critical
child - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला मल में 11,000 रुपए की चोरी के आरोप में दो बच्चों की गंभीर पिटाई कर दी जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है जो अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मुडाली वीरपाल सिंह ने बताया कि गांव नगला मल में कासिम की जूते की दुकान है। कासिम ने थाने आकर सूचना दी की कामरान 11 पुत्र कामिल व इसके साथ ही ने ₹11000 चोरी कर लिया है।
विज्ञापन


सूचना से पहले कासिम कामरान उसके साथी को घर से उठा लाए अपने अन्य साथियों के साथ तथा उनके साथ मारपीट शुरू कर दी वहीं इनमें से एक भागने में सफल रहा लेकिन कासिम उसके साथियों ने कामरान 9 के बिजली के शॉर्ट लगाए जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बेहोश होने पर कामरान को परिजन उपचार हेतु मेरठ अस्पताल ले गए। इसके बाद परिजनों ने कल्लू एवं कासिम तथा कासिम के बहनोईको नाम दर्ज करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।


उधर कामरान का इलाज मेरठ अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि नाम जदों के यहां दबिश दी गई लेकिन पुलिस के अभी कोई हाथ नहीं लगा है। नाम जदों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed