फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: ink thrown on board of Sant Shiromani Sen Maharaj in Meerut, rucks

Meerut: संत शिरोमणि सेन महाराज के बोर्ड पर पोती स्याही, हंगामा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 05 Dec 2022 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Dec 2022 02:09 PM IST
सार

मेरठ में रविवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। यहां सेन महाराज के बोर्ड पर स्याही पोत दी गई। इससे लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।

विज्ञापन
Meerut: ink thrown on board of Sant Shiromani Sen Maharaj in Meerut, rucks
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गढ़ रोड स्थित शिवशक्ति विहार में सेन चौक पर लगे संत शिरोमणि महाराज के बोर्ड को रविवार रात असामाजिक तत्वों ने स्याही से पोत दिया। सुबह इसका पता चलने पर लोगों में रोष फैल गया। मामला बढ़ता देख भावनपुर और मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया आसपास के सीसीटीवी खंगाले। सेन समाज के लोगों ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


सेन समाज के सोनू कुमार ने बताया कि सेन चौक पर रविवार को संत शिरोमणि महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई थी। लोगों को प्रसाद वितरित किया गया था। लोगों ने बताया रात में किसी समय असमाजिक तत्वों ने महाराज जी के बोर्ड पर स्याही पोत दी। सुबह घटना का पता लगने पर लोगों को भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Khatauli Election: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। एक कैमरे में एक व्यक्ति कंबल ओढ़कर बोर्ड पर स्याही लगाता नजर आ रहा है।

अंधेरे में उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है की मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपी की पहचान कर पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed