{"_id":"63bd4ca8c809503219534a82","slug":"meerut-infamous-badan-singh-baddo-posted-against-former-dgp-brijlal-on-instagram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ढाई लाख के इनामी 'बद्दो' इंस्टाग्राम पर फिर हुआ एक्टिव, पूर्व DGP बृजलाल सिंह के खिलाफ डाली पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ढाई लाख के इनामी 'बद्दो' इंस्टाग्राम पर फिर हुआ एक्टिव, पूर्व DGP बृजलाल सिंह के खिलाफ डाली पोस्ट
Tue, 10 Jan 2023 05:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:02 PM IST
सार
मेरठ से पुलिस कस्टडी के बाद से फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो ने मंगलवार को पूर्व डीजीपी बृजलाल के खिलाफ इंस्टाग्राम पर फिर पोस्ट डाल दी।
विज्ञापन
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो ने मंगलवार को पूर्व डीजीपी बृजलाल के खिलाफ इंस्टाग्राम पर फिर पोस्ट डाल दी। पूर्व डीजीपी बृजलाल इस समय भाजपा में राज्यसभा सांसद हैं।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर फरार हुआ था बद्दो
बदन सिंह बद्दो 29 जनवरी 2019 को दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल में पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर फरार हो गया था। बदन सिंह बद्दो पर पुलिस ने ढाई लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। उसकी तलाश में मेरठ पुलिस के अलावा एसटीएफ यूपी और अन्य आज उनसे अभी लगी हुई है। इसके बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो बार-बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर खुली चुनौती देता है। बदन सिंह बद्दो ने भाजपा राज्यसभा सांसद बृजलाल के खिलाफ भी कई पोस्ट डाली है। मंगलवार को बदन सिंह बद्दो की पोस्ट के बारे में जैसे ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को पता लगा तो वह भी हैरान रह गए। अब फिर से बदन सिंह बद्दो की तलाश में पुलिस और एसटीएफ लग गई है।
विज्ञापन