फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: in laws Asked for dowry before marriage, threatened to burn her alive if she refused to marry

Meerut: शादी से पहले मांगा दहेज, इनकार करने पर दी जिंदा जलाने की धमकी, रिश्ता तोड़ थाने पहुंची युवती

Sat, 04 Jun 2022 06:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Jun 2022 06:14 PM IST
सार

मेरठ में शादी से पहले ही मांगा दहेज, नहीं देने पर पेट्रोल डालकर दी जिंदा जलाने की धमकी भी दी। युवती ने शादी से इनकार कर दिया। शनिवार को युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार।

विज्ञापन
Meerut: in  laws Asked for dowry before marriage, threatened to burn her alive if she refused to marry
थाने पहुंची युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी होने से पहले ही लगातार दहेज की मांग कर रहे एक युवक को युवती ने रिश्ता तोड़कर सबक सिखाया। परंतु, अब युवक लगातार शादी करने के साथ दहेज लाने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि शादी न करने पर  युवक पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दे रहा है। शनिवार को थाने पहुंची युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


दौराला थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव निवासी महावीर ने अपनी बेटी भारती का मवाना थाना क्षेत्र के मीवा गांव निवासी एक युवत से तय हुई थी। आरोप है कि शादी तय होने के बाद ही युवक ने दहेज में इनफील्ड बाइक व लाखों रुपये की मांग की। इस पर भारती ने विरोध करते हुए शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के शादी से इंकार करने पर युवक ने भारती को शादी ना करने व दहेज ना लाने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। इससे पीड़िता व उसके परिवार में दहशत का माहौल उत्पन हो गया।

शनिवार को युवती दौराला थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। भारती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed