Meerut: भावनपुर में ग्रामीणों ने शव रखकर एडीजी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मेरठ के भावनपुर में पुलिस पर वसूली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एडीजी कार्यालय पर शव रख कर हंगामा किया। बताया गया कि थाने से छोड़ने के लिए पुलिस ने तीन लाख रुपये की मांग की थी, जिसके बाद रियाजुल को थानें में दिल का दौरा पड़ गया था। सोमवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विस्तार
मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र के खरदौनी गांव से आए ग्रामीणों ने भावनपुर पुलिस पर वसूली का आरोप लगाते हुए एडीजी कार्यालय पर शव रख कर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भावनपुर पुलिस ने ट्रक चोरी का आरोप में पिछली 22 नवंबर को रियाजुल को पकड़ा था।
26 नवंबर को थाने से छोड़ने पर उनसे तीन लाख रुपये की डिमांड की थी। जिसके कारण युवक के पिता नियाज मोहम्मद को तीन लाख की रिश्वत सुनते ही भावनपुर थाने में ही अटैक आ गया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया पंडित विश्वंभर सिंह द्वार व मार्ग का लोकार्पण
उन्होंने मांग की कि भावनपुर पुलिस के खिलाफ जांच की जाए और झूठा आरोप में बंद रियाजुल को जल्द से जल्द रिहा किया जाए । पुलिस अधिकारियों ने जांच कराने का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा।