फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: IAS Jagriti Awasthi took charge of new SDM in Sardhana

Meerut: सरधना में IAS जागृति अवस्थी ने संभाला एसडीएम का कार्यभार, बोलीं-भूमाफियाओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

Tue, 16 May 2023 03:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 May 2023 03:41 PM IST
सार

सरधना में मंगलवार को नवागत आईएएस जागृति अवस्थी ने एसडीएम का चार्ज संभाल लिया। उन्होंने कहा कि नगर में पशु डेयरी के गोबर से निजात दिलाएंगे।सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर भूमाफियाओं के खिलाफ होगी कार्रवाई।

विज्ञापन
Meerut: IAS Jagriti Awasthi took charge of new SDM in Sardhana
जागृति अवस्थी, आईएएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील कार्यालय में मंगलवार को आईएएस जागृति अवस्थी ने कार्यभार संभालने के बाद प्रेसवार्ता की। इस दौरान प्रेसवार्ता में एसडीएम कहा कि नगर में पशु डेयरी से निकलने वाले गोबर की सबसे बड़ी समस्या है। जिसको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए कार्य किया जाएगा। डेयरी संचालकों और नगर पालिका प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें इस जनसमस्या का निस्तारण निकाला जाएगा। वहीं, तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जों को लेकर भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पीएम मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर मेरठ से कर सकते हैं चुनावी रैलियों की शुरुआत
विज्ञापन


नवागत एसडीएम जागृति अवस्थी ने कहा कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता अपनी समस्या को लेकर कभी भी कार्यालय में मिल सकती है। काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक सवाल के जबाब में बताया कि शासन की प्राथमिकताओं का शत प्रतिशत पालन कराना पहला कर्तव्य होगा। आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण कराना व त्वरित न्याय पर ध्यान दिया जाएगा। बहुत जल्द परिवर्तन नजर आने लगेगा। नगर पालिका क्षेत्र में छोटी बड़ी दो सौ से अधिक पशु डेयरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया कि डेयरी संचालक पशुओं के गोबर को नाली में बहा देते है। गोबर नालियों को ठप कर देता है। जिससे नालियों का पानी खडंजे पर आ जाता है। वहीं तलाब भी गोबर से भर जाते हैं। जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। नगर पंचायत ने कई बार डेयरी संचालकों को इसके लिये नोटिस भी दिये हैं। लेकिन डेयरी संचालक फिर भी नहीं मान रहे है।

प्रेसवार्ता में बताया कि गोबर निस्तारण के लिए नगर में एक बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार कर कार्य शुरू किया जाएगा। जल्द ही डेयरी संचालकों और नगर पालिका परिषद के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें गोबर से होने वाली परेशानी को लेकर चर्चा की जाएगी और समस्या के निस्तारण के लिए कार्य योजना तैयार कराई जाएगी। जिसके बाद नगर की सबसे बड़ी समस्या को निस्तारित करने की शुरूआत की जाएगी।
 

वहीं, सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द अवैध कब्जे संबंधित मामलों में अभियान चलाकर भूमाफियाओं को चिन्हित किया जाएगा।
 

सरधना तहसील क्षेत्र में जनसमस्या व विकास को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्ष कार्य किए जाएंगे। एसडीएम जागृति अवस्थी ने कहा कि विभागों में भ्र्ष्टाचार की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी जनसमस्या को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed