फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: IAS Chaitra V wins gold medal in State Shooting Championship in Delhi

मेरठ: IAS चैत्रा वी का बड़ा कमाल, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में झटका स्वर्ण पदक, पहले भी जीत चुकीं कई मेडल

Wed, 12 Oct 2022 08:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Oct 2022 08:28 PM IST
सार

IAS News: आईएएस चैत्रा वी ने एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल की है। IAS ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।

विज्ञापन
Meerut: IAS Chaitra V wins gold medal in State Shooting Championship in Delhi
अपर आयुक्त चैत्रा वी ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक - फोटो : amar ujala

विस्तार

IAS News: मेरठ की अपर आयुक्त चैत्रा वी ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक झटका है। नई दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में आईएएस चैत्रा वी ने दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिविल सर्विसेज महिला एकल वर्ग में प्रतिभाग करते हुए यह पदक जीता।

विज्ञापन


2007 बैच की आईएएस अधिकारी चैत्रा वी इससे पहले हाथरस, कासगंज और हापुड़ में डीएम रह चुकी हैं। प्रशासनिक फाइलों के साथ-साथ पिस्टल से भी वह भली भांति वाकिफ रही हैं और पहले भी कई शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि 17 से 24 सितंबर तक नई दिल्ली में यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 45वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दस मीटर एयर पिस्टल में 257 का स्कोर कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें

इससे पहले आईएएस अधिकारी ने मुजफ्फरनगर में जून में हुई 15वीं यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में अपर आयुक्त चैत्रा वी ने 234 का शानदार स्कोर करते हुए स्वर्ण पर निशाना साधा और प्रथम स्थान हासिल किया था।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed