{"_id":"66cf55696faf11c8320313b5","slug":"meerut-i-will-get-you-a-huge-salary-in-dubai-you-will-have-a-car-and-a-bungalow-and-cheated-14-lakhs-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दुबई में मोटी सैलरी दिलाऊंगा, कार होगी-बंगला होगा... और इस तरह आठ युवकों से ठग लिए 14 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दुबई में मोटी सैलरी दिलाऊंगा, कार होगी-बंगला होगा... और इस तरह आठ युवकों से ठग लिए 14 लाख
Wed, 28 Aug 2024 10:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:21 PM IST
सार
एक युवक ने दुबई भेजकर मोटी सैलरी दिलाने का झांसा देकर आठ युवकों से करीब 14 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ युवकों से 14 लाख रुपये की ठगी की गई है। सभी पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी नाजिर पीड़ित युवकों के साथ बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात मवाना के रहने वाले एक युवक से हुई। आरोपी युवक ने खुद को सऊदी अरब की एक कंपनी में एजेंट बताया। उसकी दुबई में नौकरी लगवाने की बात कही। मोटी तनख्वाह का लालच दिया। कुछ ही सालों में कार होगी, मेरठ में बंगला होगा। यह कहकर जाल में फंसा लिया। नाजिर से आरोपी ने 1.75 लाख रुपये ले लिए। कई महीने भटकते रहे लेकिन नौकरी नहीं लगी। बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाजिर ने बताया कि इस दौरान उसकी गंगानगर, मवाना के रहने वाले मुस्तफा, तालिब, कय्यूम, समेत करीब सात युवकों से मुलाकात हुई, जो आरोपी युवक द्वारा पहले ही ठगे गए थे। इन सभी से भी उस युवक ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। इन लोगों ने जब आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो धमकी देने लगा। एसएसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।