फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Husband burns his wife with cigarette, after knowing the reason you will say that he is a beast

Meerut: पत्नी को सिगरेट से दागता है पति, वजह जानकर कहेंगे इंसान नहीं ये तो हैवान है...

Mon, 28 Oct 2024 10:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 28 Oct 2024 10:06 PM IST
सार

कुछ दिन तक सायना सबकुछ चुपचाप झेलती रही। जब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो उसने मायके वालों को बताया। सायना के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Meerut: Husband burns his wife with cigarette, after knowing the reason you will say that he is a beast
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दहेज में कार और वाशिंग मशीन न देने पर इंचौली निवासी सायना को उसका पति सिगरेट से दागने लगा। इस पर परिजन सायना को मायके लेकर आ गए, तो आरोपी ने ससुराल में आकर पीड़िता के परिजनों पर हमला किया। पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। जनसुनवाई कर रहे सीओ संतोष सिंह ने पीड़ित परिवार को दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 

इंचौली कस्बा निवासी इस्लामुद्दीन व्यापारी नेता शैंकी वर्मा और अपने परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। इस्लामुद्दीन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सायना की शादी पिछले साल सरूरपुर के जसड़ गांव निवासी ड्राइवर साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद फरवरी के महीने में सायना के ससुर की मौत हो गई। जिसके बाद सायना का पति और अन्य ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में कार और वाशिंग मशीन की मांग शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सायना का पति अकसर शराब पीकर घर आता था। दहेज की मांग पूरी न करने पर पीड़िता के शरीर को सिगरेट से दागने लगा। कुछ दिन सायना चुप रही लेकिन बाद में उसने परिजन को जानकारी दे दी। 24 अक्तूबर को इस्लामुद्दीन अपनी बेटी को घर ले आए। इसके बाद आरोपी पति और ससुराल वाले सायना के घर पहुंचे और उसके परिजनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने आरोपियों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। बाद में आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया। इस्लामुद्दीन ने इंचौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed