{"_id":"693bea36862b4b16c90f24d3","slug":"meerut-house-caught-fire-due-to-candle-22-month-old-girl-died-family-had-gone-to-the-wedding-leaving-her-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मोमबत्ती से मकान में लगी आग, 22 माह की बच्ची की मौत, अकेली सोता छोड़कर शादी में गया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मोमबत्ती से मकान में लगी आग, 22 माह की बच्ची की मौत, अकेली सोता छोड़कर शादी में गया था परिवार
Fri, 12 Dec 2025 03:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 12 Dec 2025 03:41 PM IST
सार
बड़कली निवासी रजनीश अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ शादी में चला गया था। अकेली बच्ची को सोता छोड़ गए थे। तभी जलती हुई मोमबत्ती के पहले घर के कपड़ों और फिर पूरे घर में आग लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दौराला के बड़कली गांव में 22 माह की बच्ची नायरा की बुधवार देर रात मकान में आग लगने से जलकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
बड़कली गांव निवासी रजनीश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रजनीश के दो बेटे करण, अर्जुन के अलावा 22 माह की बच्ची नायरा थी। रजनीश के अनुसार बुधवार देर रात वह बच्ची को सुलाकर पत्नी रानी और दोनों बेटों के साथ गांव में शादी समारोह में चला गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान जलती हुई मोमबत्ती गिर गई और सामान ने आग पकड़ ली। धीरे-धीरे आग बढ़ गई और जिस बिस्तर पर बच्ची सो रही थी, उसने भी आग पकड़ ली। इस कारण बच्ची की झुलसकर मौत हो गई। रात में परिजन घर पहुंचे और बच्ची बुरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है, पता करके जांच कराई जाएगी।
ये भी देखें...
Meerut: बहन के घर युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, परिजनों में कोहराम