फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Hotel Raj Mahal owners son beaten up at teachers house

Meerut: होटल राज महल के मालिक के बेटे की पिटाई, टीचर के घर पर हुआ हंगामा

Wed, 31 May 2023 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 May 2023 11:50 AM IST
सार

मेरठ में होटल राजमहल के मालिक के बेटे की पिटाई कर दी गई। बताया गया कि बीजेपी नेता और होटल राजमहल के मालिक का बेटा सोमदत्त विहार में टीचर के घर एक कार्यक्रम में पहुंचा था। जहां उसके साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन
Meerut: Hotel Raj Mahal owners son beaten up at teachers house
मेरठ मेडिकल थाना, Medical Police Station - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेरठ में बेटे की टीचर के घर कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए होटल राजमहल के मालिक के बेटे हिमांशु ढींगरा की लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को थाने ले गई। 

विज्ञापन


हिमांशु क सिर में चोट लगने की वजह से उनका मेडिकल कराया गया। देर रात तक किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। आबूलेन स्थित होटल राज महल के मालिक के बेटे हिमांशु ढींगरा के बेटे की टीचर सोमदत सिटी में रहती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई के लिए खाप पंचायतें एकजुट, कल तय होगी आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को टीचर के घर पर कार्यक्रम था। हिमांशु अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में गए थे। रात को किसी बात को लेकर टीचर के परिवार के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed