फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Hotel operator became a robber to repay the loan, more than cases are registered

Meerut: कर्ज उतारने के लिए होटल संचालक बना लुटेरा, 42 मुकदमे हैं दर्ज, दामाद को बेचता था लूटे गए गहने

Mon, 15 May 2023 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 May 2023 01:39 PM IST
सार

मेरठ में सिर पर चढ़ा लाखों का कर्ज उतारने के लिए होटल संचालक खुद ही लुटेरा बन गया। उस पर मेरठ गाजियाबाद समेत कई शहरों के थानों में 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Meerut: Hotel operator became a robber to repay the loan, more than cases are registered
आरोपी होटल संचालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नौचंदी थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक लुटेरे संजय उर्फ डोली को गिरफ्तार किया है। वह दिन में होटल चलाता था और शाम होते ही अपने साथी के साथ मिलकर महिलाओं से चेन और कुंडल लूट लेता था। आठ लाख का कर्ज उतारने के लिए होटल संचालक अपने साथी के साथ मिलकर ऐसी वारदात कर रहा था। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक, तमंचा, छह चेन, एक अंगूठी और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद सहित अन्य थानों में 42 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि 25 अप्रैल को शास्त्रीनगर की रहने वाली एक महिला की चेन लूट ली गई थी। नौचंदी थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एसओजी और सर्विलांस टीम को भी इसमें शामिल किया गया। जांच के बाद मूल रूप से गाजियाबाद के फफराना गांव निवासी संजय (52) उर्फ डोली उर्फ खुशीराम को गिरफ्तार किया गया। वह फिलहाल मेरठ के गंगापुरम में रहता है और होटल संचालक है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut: युवतियों के साथ खरीदारी कर रहे युवक से मारपीट, 15 किए चिन्हित, एक आरोप दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ मेरठ और गाजियाबाद सहित अन्य थानों में लूटपाट, चोरी और अन्य वारदात के 42 मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी का साथी खतौली निवासी शौकत उर्फ मोनी अभी फरार है। उस पर भी दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। दोनों आरोपी फिलहाल जमानत पर आए हुए हैं। 

दामाद को बेचता था लूटे गए गहने 
जांच में यह भी सामने आया कि पकड़े गए आरोपी होटल संचालक संजय उर्फ डोली का दामाद कंकरखेड़ा में सुनार की दुकान करता है। संजय अपने साथी के साथ मिलकर लूट करता था। इसके बाद लूटे गए गहनों को दामाद के यहां पर बेच देता था। आरोपी के पास से जो अपाचे बाइक बरामद हुई है, वह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस पर सीडी डिलक्स बाइक की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। 

तीन माह पहले कचहरी में हुई थी मुलाकात
होटल संचालक और शौकत उर्फ मोनू यूं तो पहले से ही अपराध की दुनिया में हैं, लेकिन इन दोनों की मुलाकात करीब तीन माह पहले कचहरी में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों दोस्त बन गए थे और एक साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed