फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Man shopping with girls was assaulted, one accused arrested

Meerut: युवतियों के साथ खरीदारी कर रहे युवक से मारपीट, 15 किए चिन्हित, एक आरोप दबोचा

Mon, 15 May 2023 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 May 2023 11:57 AM IST
सार

मेरठ के भगत सिंह मार्केट में युवतियों के साथ खरीदारी कर रहे युवक के साथ वहां मौजूद कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। मामले में 15 आरोपियों को चिन्हित किया गया है। जिनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Man shopping with girls was assaulted,  one accused arrested
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भगत सिंह मार्केट में युवतियों के साथ खरीदारी कर रहे युवक के साथ मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता सचिन सिरोही ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत करेंगे।

विज्ञापन


यह था पूरा मामला
शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक और दो युवतियां भगत सिंह मार्केट चेयरमैन वाली गली में खरीदारी कर रहे थे। आरोप है कि युवतियों ने जब युवक का हिंदू नाम लिया तो वहां मौजूद कर्मचारी भड़क गए। कुछ ही देर में और लोग भी आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने युवक को पीटना शुरू कर दिया और युवतियों के साथ भी अभद्रता की। बाद में इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में भाजपा नेता सचिन सिरोही ने पुलिस अधिकारियों से बात की और सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ओवैसी ने किया मेरठ की जनता का शुक्रिया, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से पुलिस ने की अभद्रता

कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि वीडियो के आधार पर एक दुकान पर काम करने वाले आरोपी मोहम्मद तनवीर को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि वीडियो की पड़ताल के बाद ही करीब 15 आरोपियों की पहचान की गई है। उनके बारे में पूरी जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed