फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Hotel Broadway Inn owner Kazmi arrested in case of GST theft worth crores

बड़ी खबर: होटल ब्रॉडवे इन का मालिक काजमी गिरफ्तार, अतीक से था ये कनेक्शन, करोड़ों की GST चोरी का आरोप

Fri, 22 Dec 2023 11:09 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Dec 2023 11:09 AM IST
सार

Meerut News : काजमी पर फर्जी ईवे बिल बनाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप है। काजमी मारे जा चुके माफिया अतीक अहमद का दूर का रिश्तेदार भी है।

विज्ञापन
Meerut: Hotel Broadway Inn owner Kazmi arrested in case of GST theft worth crores
मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में गढ़ रोड स्थित होटल ब्रॉडवे इन के मालिक कमर अहमद काजमी को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। काजमी पर फर्जी ईवे बिल बनाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप है। काजमी मारे जा चुके माफिया अतीक अहमद का दूर का रिश्तेदार भी है। एसटीएफ और आयकर विभाग उसके विदेशी संपर्कों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के वेस्ट एंड रोड निवासी काजमी ने गढ़ रोड पर होटल ब्रॉडवे इन बनाया था। हाल में एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली थी कि काजमी ने ईवे बिल में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की है। जांच में कई आरोप सही पाए जाने पर बृहस्पतिवार देर रात एसटीएफ ने काजमी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

काजमी पर फर्जी ईवे बिल बनाकर भारत सरकार को लगभग 100 करोड़ रुपये का चूना लगाने की जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा

आज हो जाएगा खुलासा
एसटीएफ लखनऊ यूनिट टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आज पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - रोहित सिंह साजवाण एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed