फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: History sheeter shot dead on Kanwar Marg in Meerut

मेरठ: कांवड़ मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 01 Aug 2021 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Aug 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Meerut: History sheeter shot dead on Kanwar Marg in Meerut
हत्या के बाद मौके से बरामद कार व शव - फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ के जानीखुर्द थानाक्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड मार्ग पर रविवार को सुबह बारिश के दौरान अज्ञात बदमाशों ने कार चालक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक बिजनौर जिले के हिस्ट्रीशीटर था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि मृतक मुकीत अहमद पुत्र इदरीश उम्र 40 वर्ष, जिला बिजनौर गांव उमरीकलां, थाना कोतवाली देहात का रहना वाला था। वह अपने थानें का हिस्ट्रीशीटर था। 
विज्ञापन


बताया कि हाल में वह दिल्ली के जाफराबाद में रह कर कार किराये पर चलाता था। उसकी पत्नी के अनुसार मुकीत से शनिवार की देर शाम मोबाइल पर बात हुई थी। जिसमें उसने बताया था कि वह कार बुक कर सवारी लेकर कही जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह राहगीरो को मुकीत चौ0 चरण सिंह कांवड मार्ग पर गांव जानी कलां के सामने अपनी कार में चालक सीट पर मृतक मिला। इसकी सूचना राहगीरो ने जानी पुलिस को दी। 


सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कार के पास ही एक 315 बोर का तमंचा पडा मिला है। मुकीत अहमद की गर्दन में पीछे की तरफ गोली लगी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच के लिये फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed