फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Highway Murder Case: accused admitted their crime, bride was shot

हाइवे मर्डर केस: बदमाशों ने जुर्म कबूला, इसलिए मारी थी दुल्हन को गोली

Fri, 04 May 2018 11:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 04 May 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
Meerut Highway Murder Case: accused admitted their crime, bride was shot
फाइल फोटो

मेरठ में हाइवे पर दुल्हन की सजी गाड़ी देखते ही बदमाशों ने उसका पीछा किया। ओवरटेक कर बदमाशों ने दुल्हन की गाड़ी घेरी। जेवरात न उतारने पर एक बदमाश ने दुल्हन को गोली मारी थी। इससे पहले भी ये गिरोह लूट की कई वारदात हाइवे पर कर चुका है। गिरोह के तीन बदमाश पुलिस ने पकड़े और तीन अभी फरार हैं। लूटा हुआ ढाई लाख रुपये कहां गए। इसकी बरामदगी न होने पर खुलासे पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी एसटीएफ आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर लूट के बाद हाइवे पर दुल्हन की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। बताया कि 27 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के मिमराना रोड निवासी शाहजेब व महविश परवीन निवासी गांव नाहल मसूरी गाजियाबाद का निकाह हुआ था। शाहजेब दुल्हन को विदा कराकर कार से मुजफ्फरनगर लेकर आ रहे थे। मटौर गांव के सामने बदमाशों ने लूटपाट के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


इस वारदात में एसटीएफ भी लगी थी। एसटीएफ ने तीन बदमाश अक्षय चौधरी उर्फ गोलू निवासी ढडरा जानी, विपिन शर्मा और विशाल चौधरी निवासी सोंदा रोड देवनगर मोदीनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वारदात में तीन और बदमाश हिमांशु उर्फ नरसी, धीरज व सूरज निवासी मोदीनगर भी वारदात में शामिल थे। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। वारदात का मास्टरमाइंड अक्षय बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारी, नीचे खींचा
पुलिस के मुताबिक आरोपी सूरज वरना गाड़ी में था। आरोपी धीरज, हिमांशु व अक्षय दुल्हन की गाड़ी के पास पहुंचे। धीरज व अक्षय ने दूल्हे और उसके रिश्तेदार को गनप्वाइंट पर लेकर गाड़ी से नीचे उतारा और लूट शुरू कर दी। जबकि हिमांशु उर्फ नरसी कार में दुल्हन से लूट करने लगा। जेवरात न देने पर हिमांशु ने दुल्हन को गोली मार दी। गोली चलते ही सूरज गाड़ी लेकर चला गया। उसके बाद हिमांशु, धीरज और अक्षय ने दुल्हन को नीचे फेंका और उनकी गाड़ी लेकर भराला गांव के रास्ते से मोदीनगर पहुंचे।

पढ़ें : ...जब सजी दुल्हन का जनाजा देख कांप उठा लोगों का दिल, फोटो देखकर रो पड़ोगे

ऐसे बना था प्लान 

Meerut Highway Murder Case: accused admitted their crime, bride was shot
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते नवागत एसएसपी राजेश पांडेय और पीछे खड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी अक्षय चौधरी फिलहाल मोदीनगर की डिफेंस कॉलोनी में रह रहा है। अक्षय ने हिमांशु उर्फ नरसी को फोन करके बुलाया। इसके बाद सारे दोस्त मिले। पहले परतापुर बाईपास पर सड़क किनारे कार खड़ी करके बीयर पी। उसके बाद हाइवे पर लूट का प्लान बनाया। हाइवे पर दुल्हन की सजी गाड़ी देखते ही वरना गाड़ी में सवार सूरज ने उनके पीछे गाड़ी दौड़ा दी। सिवाया टोल पार करते ही बदमाशों ने मटौर गांव के सामने ओवरटेक कर उनको घेर लिया। 

बाल सुधार गृह में बिगड़ा हिमांशु 
लूट के मामले में हिमांशु उर्फ नरसी साल 2013 में मेरठ बाल सुधार गृह में बंद था। इस दौरान उसने इनामी मोनू अछरौड़ा के साथ पुलिस वाहन से भागने का प्रयास किया था। बाल सुधार गृह में में वह कई बार बवाल भी कर चुका है। वहां से छूटने के बाद हिमांशु ने लूट करने के लिए अपना गैंग बनाया। यह गैंग हाइवे पर अक्सर लूट की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने उसकी तलाश में पहले भी कई जगहों पर छापामारी की। 

हाइवे पर कर चुके हैं कई लूट 
एसटीएफ के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि 24 फरवरी को इस गिरोह ने परतापुर बाईपास स्थित बिगबाइट होटल के पास व्यापारी पवन को गोली मारकर उनकी वरना कार लूटी थी। उससे पहले ये गैंग दो और कार हाइवे पर लूट चुका था। पुलिस ने लूट की वरना गाड़ी, एक तमंचा, दुल्हन के जेवरात (कान का झुमका, पांच चांदी की अंगूठी) और स्विफ्ट गाड़ी समेत अन्य सामान बरामद किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed