{"_id":"68ad5092cca2a59ca90d6d4d","slug":"meerut-here-is-one-crore-rupees-leave-me-drug-businessman-himanshu-had-offered-appeared-in-court-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'ये रहे एक करोड़ रुपये, मुझे छोड़ दो', छापा लगने पर दवा कारोबारी ने ऑफर की रिश्वत, मेरठ कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'ये रहे एक करोड़ रुपये, मुझे छोड़ दो', छापा लगने पर दवा कारोबारी ने ऑफर की रिश्वत, मेरठ कोर्ट में पेश
Tue, 26 Aug 2025 11:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:43 AM IST
सार
Meerut News: आगरा में नकली दवाई का भंडारण करते हुए पकड़े जाने पर हिमांशु ने एक करोड़ रुपये लाकर अफसरों के सामने रख दिए। एफएसडीए की टीम ने रुपये जब्त कर आरोपी पर केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
रंगे हाथ पकड़ा दवा कारोबारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम को एक करोड़ रुपये की रिश्वत ऑफर करने के आरोपी दवा कारोबारी हिमांशु अग्रवाल को सोमवार को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अभिषेक उपाध्याय ने उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी से बरामद एक करोड़ रुपये आगरा कोषागार में जमा कराने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
Trending Videos
शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि बस्ती मंडल के एसएफडीए में सहायक आयुक्त नरेश मोहन दीपक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आगरा के कमला नगर निवासी हिमांशु अग्रवाल बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का कारोबार कर रहा है। वह अपनी टीम और एसटीएफ के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को आरोपी की 'हे मां' मेडिको एजेंसी पर जांच के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि फर्म पर करोड़ों की जीएसटी चोरी और नकली दवाई का भंडारण किया जा रहा है। जांच के दौरान आरोपी एक करोड़ रुपये लेकर पहुंचा और टीम में शामिल अधिकारियों को रिश्वत लेकर उसे छोड़ने और किसी दूसरे का माल पकड़वाने की पेशकश की थी। एसटीएफ ने रिश्वत की रकम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। एफएसडीए टीम ने भी बड़ी मात्रा में दवा जब्त की थी।