फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Health ATM starts today, 32 types of tests will be free, report will come in 15 minutes

Meerut: सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने हेल्थ ATM का किया उदघाटन, निशुल्क होंगे 32 टेस्ट, 15 मिनट में आएगी रिपोर्ट

Sun, 25 Sep 2022 12:41 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Sep 2022 12:41 PM IST
सार

मेरठ के खरखौदा सीएचसी में हेल्थ एटीएम लगाया गया, जिसमें सारी जांचें निशुल्क होंगी। इसका उद्घाटन करने पहुंचे जिले के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा की सुविधा शुरू होने से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल आने की जरूरत नहीं पडे़गी।

विज्ञापन
Meerut: Health ATM starts today, 32 types of tests will be free, report will come in 15 minutes
हेल्थ एटीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले का पहला हेल्थ एटीएम आज खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगाया गया। इसमें 32 तरह के टेस्ट निशुल्क होंगे और पांच से 15 मिनट के भीतर रिपोर्ट मिल जाएगी। मरीजों की जांच करने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ भी होगा।

विज्ञापन


सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद दूसरा हेल्थ एटीएम जल्द ही रोहटा सीएचसी में लगाया जाएगा। इस तरह एक-एक कर सभी 12 सीएचसी पर यह सुविधा शुरू की जानी है। यह सुविधा शुरू होने के बाद जांच के लिए इन क्षेत्रों के लोगों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल आने की जरूरत नहीं पडे़गी।  
विज्ञापन


यह भी पढे़ें: Mann Ki Baat: कबाड़ से जुगाड़ अभिनव प्रयोग में राष्ट्रीय स्तर पर चमका मेरठ, पीएम मोदी ने की तारीफ, रंग लाई मुहिम
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में मरीजों की निशुल्क रक्त व अन्य जांचों के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ही इंतजाम हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या ज्यादा हो जाने के कारण जांचों में काफी समय लगता है। रिपोर्ट भी जांच के अगले या दूसरे दिन मिल पाती है। इससे कई बार मरीजों को इलाज में भी परेशानी होती। खरखौदा क्षेत्र के मरीजों की यह समस्या अब दूर होने जा रही है। सांसद निधि से हेल्थ एटीएम को साढ़े तीन लाख में खरीदा गया है। 

यह होंगी जांचें
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि हेल्थ एटीएम पर हीमोग्लेबिन, लिपिड प्रोफाइल, बॉडी मास इंडेक्स, शुगर, डेंगू, मलेरिया और ईसीजी आदि जांचें हो सकेंगी। ईमेल, मेसेज और प्रिंट आउट के जरिये रिपोर्ट मिलने की सुविधा भी रहेगी।

ऐसे काम करेगा हेल्थ एटीएम 
हेल्थ एटीएम, जैसा के नाम से ही पता चल रहा है कि एक तरह की मशीन है। जिस तरह की मशीन से पैसे निकाले जाते हैं, लगभग इसी तरह की है। इसमें वजन करने, दिल की धड़कनें, शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी करने के उपकरण लगे हुए हैं। इसमें सेंसर और स्क्रीन लगा है, जिसके जरिये प्रिंट आउट लेना, रिपोर्ट ईमेल या एसएमएस करने आदि की सुविधा की है। एसीएमओ डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि हेल्थ एटीएम को वॉक इन मेडिकल कियोस्क के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: विश्व नदी दिवस: केवल फाइलों में निर्मल हो रही काली, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अभियान में हुए थे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed