फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Head constable beats wife in drunken state, manhandles relative inspector, suspended

Meerut: हेड कांस्टेबल ने नशे में पत्नी को पीटा, रिश्तेदार दरोगा से धक्कामुक्की, निलंबित

Sat, 22 Mar 2025 12:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Mar 2025 12:31 AM IST
सार

मेरठ में थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को पत्नी से मारपीट करने और रिश्तेदार दरोगा से धक्का मुक्की करने के मामले में दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Meerut: Head constable beats wife in drunken state, manhandles relative inspector, suspended
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने शराब के नशे में पत्नी पूनम के साथ मारपीट और उसके दरोगा भाई संजीव कुमार से धक्कामुक्की की। खुदकुशी करने का नाटक भी किया। दरोगा ने आरोपी के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


एटा जिले के थाना मलावन में तैनात दरोगा संजीव कुमार का परिवार 18 मार्च को गंगानगर की गोकुल धाम कॉलोनी में शिफ्ट हुआ है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्होंने बताया कि गोकुल धाम कॉलोनी के सामने वृंदावन एनक्लेव में उनकी छोटी बहन पूनम रहती है। पूनम का पति संदीप कुमार ब्रह्मपुरी थाने में हेड कांस्टेबल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुस्कान की बेवफाई: सौरभ की हत्या के बाद जश्न! कसोल में होली खेली, मनाली में केक काटा, पब में शराब पीकर डांस

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व पूनम को एक विधवा के साथ अपने पति के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई। आरोप है कि इसका विरोध करने पर संदीप ने पूनम के साथ मारपीट की। तब उन्होंने अपने बहनोई और उस महिला को बुलाकर समझाया, लेकिन वह इसके बाद भी नहीं माना और उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित करने लगा।

बदनाम करने का आरोप लगाते हुए अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया और घर से निकलने की धमकी देने लगा। बुधवार रात करीब पौने दस बजे वह अपने घर में बैठे थे। तभी उनकी भांजी भवी रोते हुए उनके पास आई। उसने बताया कि पापा शराब पीकर आए हैं।

मम्मी और हमें घर से निकाल रहे हैं। वह घर से बाहर जाने के लिए उठे, तभी संदीप घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर धक्कामुक्की कर उन्हें गिरा दिया। जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

यह भी पढ़ें: खुलासा: पति की हत्या से पहले मरीज बन इस मकसद से डाॅक्टर के पास गई थी मुस्कान, फिर इंटरनेट से देखकर की ये हरकत

कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर मेसेज किया कि मैं फांसी लगाकर जान दे रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार तुम और तुम्हारी बहन होगी। वह गंगानगर थाने गए और सूचना देकर फैंटमकर्मियों के साथ संदीप के घर पहुंचे। काफी मुश्किल से उन्होंने दरवाजा खुलवाया।

आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने पुलिसकर्मियों के सामने भी उनके साथ गाली-गलौज और धक्कामुक्की की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed