फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: he was hit on head for beedi loan in a village of Ganganagar, died in hospital

Meerut: उधार बीडी मांगने पर सिर में मारा डंडा, घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम, दुकानदार के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 23 Aug 2023 09:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Aug 2023 09:36 PM IST
सार

Meerut News : बीडी उधार मांगने पर दुकानदार ने व्यक्ति के सिर में डंडा मार दिया। वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
Meerut: he was hit on head for beedi loan in a village of Ganganagar, died in hospital
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव में बीड़ी का बंडल उधार मांगने पर हुए विवाद के बाद दुकानदार ने बृजपाल (55) के सिर में डंडा मार दिया। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान बृजपाल की मौत हो गई। मामले में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच की रही है।

विज्ञापन


मवाना रोड स्थित सैनी गांव निवासी बृजपाल एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। परिजनों के मुताबिक, 21 अगस्त को बृजपाल घर के पास की दुकान पर गए थे। वहां उन्होंने उधार बीड़ी का बंडल मांगा। इस पर दुकानदार ने पहले पैसे देने के लिए कहा। कुछ ही देर में दोनों में कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन

आरोप है कि दुकानदार मानव अपने घर से डंडा निकालकर ले आया और बृजपाल के सिर में मार दिया। पता चलने पर परिजन पहुंचे और बृजपाल को बक्सर स्थित सूर्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां मंगलवार देर रात उपचार के दौरान बृजपाल की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बृजपाल के पुत्र आकाश ने दुकानदार मानव के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, घटना के बाद से दुकानदार परिवार सहित घर में ताला लगाकर फरार हो गया। इस मामले में इंचौली थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सिर में चोट नहीं थी। दस्त और सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मौत हो गई, लेकिन तहरीर में दुकानदार पर आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि मृतक को सेप्टीसीमिया भी था। यह चोट लगने से हो सकता है। इस स्थिति में बॉडी में सूजन बढ़ जाती है। फिर भी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

यह भी पढ़ें: 
UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed