फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Half a dozen cases of cyber fraud case in five days, police refunded Rs 2.81 lakh

मेरठ : साइबर ठगी के पांच दिन में सामने आए आधा दर्जन मामले, पुलिस ने 2.81 लाख रुपये कराए रिफंड 

Tue, 03 Aug 2021 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Aug 2021 04:36 PM IST
सार

एसपी क्राइम का कहना है कि साइबर ठग ऑनलाइन सक्रिय रह कर ठगी को अंजाम देते हैं। ये सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। अधिकतर देखने में आया है कि युवा इन साइबर ठगों के ज्यादा शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Half a dozen cases of cyber fraud case in five days, police refunded Rs 2.81 lakh
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में साइबर ठगों का जाल किस कदर फैला है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच दिन में आधा दर्जन से भी ज्यादा मामले पुलिस के पास पहुंच चुके हैं। वहीं पुलिस ने पिछले पांच दिन के अंदर ही पुलिस ने 2.81 लाख रुपये रिफंड (वापस दिलाने) का काम किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ मुहिम में साइबर सेल ने पिछले पांच दिन में आधा दर्जन मामलों में करीब 2.81 लाख रुपये रिफंड (वापस दिलाने) का काम किया है। 
विज्ञापन


एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि ठगी का शिकार बने डौरली निवासी देवेंद्र कुमार द्विवेदी से 10 हजार, कंकरखेड़ा निवासी शैलेंद्र से 50 हजार, सीसीएसयू कैंपस निवासी सचिन से 6130 रुपये, मेडिकल निवासी सोनम से 10 हजार, सिसौला बुजुर्ग जानी निवासी नवाजिस से ठगे 49990 रुपये, जिठौली भावनपुर निवासी प्रीति से ठगे 75 हजार और गढ़ी खटान दौराला निवासी अरविंद कुमार सैनी से ठगे 80 हजार रुपये उनके खाते मे रिफंड कराएं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी क्राइम का कहना है कि साइबर ठग ऑनलाइन सक्रिय रह कर ठगी को अंजाम देते हैं। ये सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। अधिकतर देखने में आया है कि युवा इन साइबर ठगों के ज्यादा शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed