फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Governor Anandiben Patel inauguratesthe All India Farmers Fair in Agricultural University

Meerut: कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेले का उद्घाटन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं-बेटियां कर रहीं नाम रोशन

Tue, 17 Oct 2023 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Oct 2023 12:06 PM IST
सार

मेरठ में 17 से 19 अक्तूबर तक अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Meerut: Governor Anandiben Patel inauguratesthe All India Farmers Fair in Agricultural University
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के मोदीपुर स्थित कृषि विवि में आज किसान मेले का उद्घाटन किया गया। 17 से 19 अक्तूबर तक अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने फीता काटकर किया।   

विज्ञापन


सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लगाए जा रहे मेले का सबसे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया इसके बाद स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद राज्यपाल मंच पर पहुंचीं। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि बेटियों को पहले पढ़ने के लिए कहा जाता था, आज बेटियां नाम रोशन कर रहीं हैं। भारत ने इस बार अधिक मेडल जीते हैं।  इस बार 50% से अधिक बेटियों ने मेडल जीते हैं। हालांकि पुरुषों ने भी मेडल जीते हैं। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की वीसी संगीता शुक्ला के लिए कहा कि वह यूनिवर्सिटी में पहली बार महिला वीसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौ महिलाओं को मैंने वीसी बनाया। पहले पढ़ने के लिए नहीं बल्कि फर्जी डिग्री लेने के लिए जाते थे। आज जो पढ़ेगा वह आगे बढ़ेगा। देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आरक्षण दिया। जनता सब जानती है जनता ही आगे बढ़ाती है। कहा कि आज किसान मेले में देखा जा रहा है कि यूनिवर्सिटी कम कर रही है। प्रशासन द्वारा गांधी भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को किट भी राज्यपाल द्वारा दी गई। 

यह भी पढ़ें: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट: साबुन की आड़ में बन रहे थे पटाखे, नहीं थी अनुमति, चार किमी तक धमाके से दहल गए लोग

Meerut: Governor Anandiben Patel inauguratesthe All India Farmers Fair in Agricultural University
कृषि मेले का शुभारंभ - फोटो : Amar Ujala

गवर्नर ने कहा कि मैं भी किसान की बेटी हूं। किसानी से ही आगे बढ़ी हूं। आज चंद्रयान पर महिला जा रही हैं। हर जगह लड़कियां आगे हैं। महिला और बच्चों को बढ़ावा देने का काम हमारा है। किसान आज अच्छा काम कर रहे हैं। भारत सरकार और राज्य सरकार किसानों के साथ है, सब लोग मेहनत कर रहे हैं।

कहा कि आज गुजरात में जाओ तो वहां सब सब्जी में लगे हुए हैं जबकि उत्तर पश्चिम में किसान गन्ने में लगे हुए हैं। कहा कि यूनिवर्सिटी काम कर रही है। महिला कृषि में आगे बढ़ रही है। 10 साल पहले कोई नहीं पढ़ता था लेकिन आज सब पढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच को बदलना होगा। गन्ने की वैरायटी की बात की जा रही है, हम वैरायटी बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। कहा कि महिला खेतों में काम कर रही हैं। महिलाओं में गुजरात में खेती में खूब काम करती हैं। महिलाओं का विकास नहीं होगा तो देश का विकास नहीं होगा। सभी विभागों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी होगी।

उद्घाटन में ये हुए शामिल
मंच पर राज्यपाल के साथ में केंद्र राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार और कुलपति डॉक्टर केके सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: गुलाबी ठंड की दस्तक: वेस्ट यूपी में झमाझम बरसे बदरा, चलीं तेज हवाएं, तापमान छह डिग्री लुढ़का

कार्यक्रम के समापन में ये होंगे शामिल 
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अति विशिष्ठ अतिथि डाॅ. सोमेंद्र तोमर राज्यमंत्री अति विशिष्ठ अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, विशिष्ठ अतिथि डाॅ. संजय सिंह महानिदेशक उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, डाॅ. यूएस गौतम उप महानिदेशक कृषि प्रसार भारतीय कृषि अनुसंधान डाॅ. राजीव कुमार विधायक दातागंज बदायूूं व प्रबंध समिति सदस्य आदि शामिल होने पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed