फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: girl sexualy assaulted by Many after kidnapping from Bahsuma Market

Meerut: बहसूमा से सरेबाजार युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध

Sat, 03 Sep 2022 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Sep 2022 12:52 PM IST
सार

 मेरठ के बहसूमा में आधार कार्ड को सही कराने आई युवती को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने सरे बाजार अपहरण कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: girl sexualy assaulted by Many after kidnapping from Bahsuma Market
Meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के बहसूमा में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आधार कार्ड को सही कराने आई युवती को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने सरे बाजार अपहरण कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी बेसुध युवती को रामराज-हस्तिनापुर रोड स्थित निजी महिला चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर फरार हो गए। पुलिस मामले को दो दिन तक दबाती रही, लेकिन युवती के परिजनों की जिद करने पर पुलिस को अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

विज्ञापन


रामराज थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती बुधवार को रामराज स्थित मंदिर वाली गली में बालाजी कंप्यूटर सेंटर पर आधार कार्ड ठीक कराने आई थी। सरे बाजार दो युवक बाइक पर युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले गए। खेतों में किसी नलकूप पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस बुधवार से घटना को दबाती रही। देर रात में रामराज थाना क्षेत्र के गांव हासिमपुर निवासी हर्षित व ऋतिक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का है। युवती की तहरीर पर ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर की जान को खतरा: पत्नी-बेटे की हत्या से टूटा गमों का पहाड़,संदीप रो-रोकर बता रहे जिंदगी के गुजरे पल

आरोपी के घर नोटिस चस्पा
हस्तिनापुर थाना पुलिस ने मेरठ निवासी कुंज साकेत सिविल लाइन निवासी आशीषराज पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह के मामले की जांच थाना प्रभारी हस्तिनापुर कुंवरपाल सिंह राठौर को दी थी। इस मामले में पुलिस ने बलात्कार के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आशीषराज पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह के घर जाकर नोटिस चस्पा किया। इस थाना प्रभारी कुंवरपाल सिंह राठौर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा उक्त मामले की जांच सौंपी गई थी, जिसमें आरोपी संलिप्त पाया गया। कोर्ट के निर्देश पर आरोपी आशीष राज के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है।

झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, रिपोर्ट दर्ज हुई तो प्रेमी ने की शादी
जलीकोठी निवासी युवक शादी का झांसा देकर पड़ोस की युवती के साथ संबंध बनाता रहा। लड़की ने शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। शुक्रवार को देहलीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पंचायत हुई। इसके बाद प्रेमी और उसके परिजन शादी के लिए मान गए। मस्जिद में दोनों का निकाह हो गया।

युवती ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर देहलीगेट पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके बाद थाने में ही दोनों पक्ष एकत्र हो गए और पंचायत की। देहलीगेट थाना प्रभारी ऋषि पाल सिंह का कहना है कि दोनों में समझौता हो गया है। युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। शुक्रवार रात को ही दोनों का निकाह कराया गया है।

दुष्कर्म के तीन दोषियों को 14-14 वर्ष का कारावास  
न्यायालय अपर जिला जज एफटीसी प्रथम, अंकित कुमार मित्तल ने थाना दौराला क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की घटना में तीन दोषियों को 14-14 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 40-40 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। थाना दौराला में पीडिता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दो लड़कियों को आरोपी तमंचे के बल पर उठाकर ले गये थे। घटना की विवेचना और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीनों आरोपियों संतराम पुत्र ज्ञानचंद निवासी बागपत, आजाद पुत्र प्रताप निवासी दौराला और जोगेन्द्र पुत्र महेन्द्र निवासी मवाना को दोषी माना और सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed