{"_id":"5ccac77cbdec22077b45724d","slug":"meerut-girl-said-in-the-police-station-do-not-advise-me-and-give-me-protection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: थाने में बोली युवती, मुझे सलाह नहीं सुरक्षा दो’, यह है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: थाने में बोली युवती, मुझे सलाह नहीं सुरक्षा दो’, यह है पूरा मामला
Thu, 02 May 2019 04:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 May 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती थाने पहुंचकर बोली कि वह एक युवक से प्रेम करती है। उसी से शादी करना चाहती है। लेकिन उसके परिजन तैयार नहीं है। युवती ने ऑनर किलिंग का अंदेशा जताकर सुरक्षा मांगी। युवती को एसएसआई ने समझाने का प्रयास किया तो युवती बोली ‘डोंट एडवाइज मी एंड गिव मी प्रोटेक्शन’ (मुझे सलाह न दें और मुझे सुरक्षा दें)। यह सुनकर एसएसआई दंग रह गए।
युवती बात सुनने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को भी थाने बुला लिया। परिजनों ने बताया कि जिस लड़के से यह शादी करना चाहती है वह दोहरे हत्याकांड में जेल जा चुका है। फिलहाल जमानत पर है, जो अपराधी किस्म का युवक है।
परिजन बोले कि हम तो इसकी भलाई के लिए ही शादी करने से रोक रहे हैं। परिजनों की बात सुनने के बाद एसएसआई दिग्विजय सिंह ने युवती को समझाकर अपने परिजनों की मर्जी के अनुसार शादी करने की सलाह दी। इस पर युवती नाराज हो गई और सलाह देने के बजाय सुरक्षा देने की बात कही।

इस दौरान थाने पर पार्षद अमित राव और काफी ग्रामीण भी युवती के परिजनों के पक्ष में थाने पहुंच गए और पुलिस को बताया कि युवती के परिजन भलाई के लिए ही युवती को समझा रहे हैं। काफी समझाने पर युवती मान गई और परिजनों के साथ घर चली गई।
एसएसआई के अनुसार युवती ने लिखित में दिया है कि वह अपने परिजनों के साथ जा रही है। उनसे उन्हें कोई खतरा नहीं है। वहीं, परिजनों को भी हिदायत दी है कि अगर युवती के साथ कोई अनहोनी हुई तो कानूनी कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/