फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Girl is being harassed by Pakistani number, family in panic

Meerut: पाकिस्तान के नंबर से वीडियो कॉल पर मिल रही धमकी, युवती ने की शिकायत, मुकदमा दर्ज

Fri, 22 Mar 2024 02:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 Mar 2024 02:49 PM IST
सार

पाकिस्तान के नंबर से मेरठ की युवती का लगातार परेशान किया जा रहा है। इससे युवती का परिवार भी दहशत में है। पीड़िता ने पुलिस में तरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Meerut Girl is being harassed by Pakistani number, family in panic
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र की एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। युवती के अनुसार पाकिस्तानी नंबर से लगभग दो महीने से युवती के मोबाइल पर मैसेज व वीडियो आ रही थी, जिसका युवती का परिवार दहशत में आ गया। युवती ने एक नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। बावजूद इसके आठ अलग-अलग नंबरों से मैसेज वीडियो कॉल कर युवती को परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार श्रद्धापुरी निवासी एक युवती ने गुरुवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पिछले दो महीने से उसके नंबर पर पाकिस्तान से लगातार एक युवक के द्वारा कॉल व मैसेज आ रहे हैं। शुरुआत में तो युवती ने मैसेज पर ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद पाकिस्तानी युवक धमकी देने लगा। युवती ने परिजनों को यह बात बताई।

 

पीड़ित युवती ने आरोपी का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया, लेकिन पीड़िता का आरोप है की लगभग दो महीने से आरोपी ने आठ से अधिक नंबरों से मैसेज व कॉल कर परेशान कर दिया है। आरोपी युवक खुद को लाहौर का रहने वाला बता रहा है। वहीं आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

 

आरोपी की धमकियों के कारण पूरा परिवार दहशत में आ गया है। गुरुवार रात पीड़िता ने परिजनों संग थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सर्विलांस टीम को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed